विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीम इंडिया के ऐतिहासिक पलों के सबसे बड़े गवाह हैं रवि शास्त्री, शायद आपको भी होंगे याद

By Vikash GaurEdited By:
Published: Mon, 27 May 2019 03:08 PM (IST)Updated: Tue, 28 May 2019 07:41 AM (IST)

Happy Birthday Ravi Shastri भारतीय टीम के तमाम ऐतिहासिक पलों के सबसे बड़े गवाह हैं रवि शास्त्री फिर चाहे वह बात वर्ल्ड कप 2011 की हो या फिर 2007 टी20 वर्ल्ड कप की।

टीम इंडिया के ऐतिहासिक पलों के सबसे बड़े गवाह हैं रवि शास्त्री, शायद आपको भी होंगे याद
टीम इंडिया के ऐतिहासिक पलों के सबसे बड़े गवाह हैं रवि शास्त्री, शायद आपको भी होंगे याद

नई दिल्ली, जागरण स्पेशल। Happy Birthday Ravi Shastri: भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और मौजूदा कोच रवि शास्त्री का आज यानी 27 मई 2019 को अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि टीम इंडिया के लिए 150 वनडे और 80 टेस्ट मैत खेल चुके रवि शास्त्री भारतीय टीम के तमाम ऐतिहासिक पलों के सबसे बड़े गवाह हैं। फिर चाहे वह बात वर्ल्ड कप 2011 की हो, सचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में लगाए गए दोहरे शतक की हो या फिर साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप की।

दरअसल, ऐसे कई बड़े मौके टीम इंडिया की किस्मत में आए हैं जब रवि शास्त्री ऑन एयर थे। जी हां, हम बात कर रहे हैं रवि शास्त्री की कॉमेंट्री की। बतौर इंग्लिश कॉमेंटेटर रवि शास्त्री को खासा पसंद किया जाता है। कहा जाता है कि मुंबई में 27 मई 1962 को जन्में रवि शास्त्री इतनी सरल और साफ धराप्रवाह अंग्रेजी बोलते हैं, जो थोड़ी बहुत अंग्रेजी समझने वाले को भी समझ में आ जाती है। यही वजह है कि करीब दो दशक तक रवि शास्त्री ने टीवी पर कॉमेंट्री की है। ऐसे ही कुछ मौकों को आज हम उनके जन्मदिन के मौके पर आपके साथ सांझा कर रहे हैं, जो शायद आपको भी याद होंगे। 

साल 1996, वैंकटेश प्रसाद बनाम आमेर सोहेल

साल 1996 में वर्ल्ड कप के क्वालीफायर में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस मैच में भारत के कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और पाकिस्तान को 288 रन का लक्ष्य दिया। पाकिस्तान इस लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था और कप्तान आमेर सोहेल क्रीज पर थे। इसी दौरान आमेर सोहेल ने वेंकटेश प्रसाद के ओवर में बाउंड्री लगा दी। इसके बाद वे वेंकटेश से कुछ बोल गए। लेकिन, इसकी अगली ही गेंद पर वेंकटेश प्रसाद ने आमरे सोहेल को बोल्ड कर दिया। इस दौरान टीवी पर ऑन एयर रवि शास्त्री बोले - "Well that's the Answer, that's the best answer you can ask the batsman. Venkatesh bowled Sohail"  

 

 साल 2007 वर्ल्ड कप में युवराज सिंह के 6 छक्के

इंग्लैंड के खिलाफ खिलाड़ियों से बहस होने के बाद युवराज सिंह ने स्टुअर्ट ब्रॉड के एक ओवर में 6 छक्के मारकर जब इतिहास रचा था उस दौरान रवि शास्त्री कॉमेंट्री कर रहे थे। तब रवि शास्त्री ने बोला था- "Six Sixes in an Over, Yuvraj singh finishs things off in style" 

 टी20 वर्ल्ड कप 2007 फाइनल

भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2007 के फाइनल में भी रवि शास्त्री टीवी कॉमेंट्री कर रहे थे। पाकिस्तान के बल्लेबाज मिस्बाह उल हक ने जैसे ही जोगिंदर शर्मा की गेंद पर विकेट के पीछे मारने की कोशिश की तो रवि शास्त्री ने बोला- "Its in the Air...Sreesanth takes it...India Win" 

 सचिन तेंदुलकर का दोहरा शतक 

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में सचिन तेंदुलकर ने दोहरा शतक लगाया। अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार था जब किसी खिलाड़ी ने एक पारी में 200 रन बनाए थे। इस ऐतिहासिक लम्हे के गवाह भी रवि शास्त्री थे, तब शास्त्री ने कहा था-  "The First man on the Planet to reach 200 and Its Superman from India"

साल 2011 के वर्ल्ड कप का फाइनल

भारत और श्रीलंका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए साल 2011 के वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में भी रवि शास्त्री सबसे बड़े गवाह थे। कॉमेंट्री बॉक्स से धौनी के नुवान कुलसेकरा की गेंद पर लगाए गए छक्के के बाद रवि शास्त्री ने कहा था- "Dhoniii!! Finishes Things off in Style. After 28 Years India creates History to Win the World Cup Title"

 ये वीडियो एमएस धौनी की बायोपिक का है लेकिन आवाज रवि शास्त्री की असली है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।