यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hangzhou Asian Games 2022 में क्रिकेट की होगी वापसी, IOA ने किया फैसले का स्वागत
angzhou Asian Games 2022 के खेल कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल किया गया है। रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) की आम सभा की बैठक में यह फैसला किया गया।

बैंकॉक, पीटीआइ। Hangzhou Asian Games 2022 के खेल कार्यक्रम में क्रिकेट को शामिल किया गया है। रविवार को एशियाई ओलंपिक परिषद (OCA) की आम सभा की बैठक में यह फैसला किया गया।
OCA के उपाध्यक्ष रणधीर सिंह ने बताया कि Hangzhou Asian Games 2022 में क्रिकेट को शामिल किया गया है। क्रिकेट को 2010 और 2014 एशियन गेम्स में जगह मिली थी, लेकिन भारत की गैरमौजूदगी के चलते इंडोनेशिया में हुए Asian Games 2018 से इसे हटा दिया गया था। भारत ने व्यस्त कार्यक्रम का हवाला देकर इसमें हिस्सा लेने से मना कर दिया था। भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने OCA के फैसले का स्वागत किया है।
IOA के महासचिव राजीव मेहता ने कहा कि हम OCA के निर्णय का स्वागत करते हैं। क्रिकेट का कौन सा प्रारूप खेला जाएगा, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन यह एक स्वागत योग्य निर्णय है। राजीव ने भारत की तरफ से इस बैठक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि IOA अगले एशियाई खेलों में एक भारतीय क्रिकेट टीम रखना चाहेगा।
मेहता ने कहा, 'हम BCCI से 2022 एशियाई खेलों में एक क्रिकेट टीम भेजने का अनुरोध करेंगे। भारत पुरुष और महिला दोनों में जीत सकता है और अपनी पदक तालिका में वृद्धि कर सकता है।'
BCCI के एक अधिकारी ने बताया, '2022 एशियन गेम्स में अभी काफी समय है। समय आने पर हम इसे लेकर चर्चा करेंगे और फैसला लेंगे।'
बता दें कि इससे पहले श्रीलंका और पाकिस्तान ने 2014 में क्रमश: पुरुष और महिला वर्ग में स्वर्ण पदक जीते थे, जबकि 2010 में बांग्लादेश और पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। कॉमनवेल्थ गेम्स 1998 में भी क्रिकेट को शामिल किया गया था और तब भारत ने भी अपनी टीम भेजी थी। तब शॉन पोलाक की अगुआई वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम ने स्टीव वॉ की कप्तानी वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को हराकर स्वर्ण पदक जीता था।