विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 08, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रिटायरमेंट से पहले गौतम गंभीर ने जड़ा शतक, आखिरी मैच में बना दिए इतने रन

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 08 Dec 2018 11:21 AM (IST)Updated: Sat, 08 Dec 2018 05:27 PM (IST)

गंभीर के पेशेवर क्रिकेट का ये आखिरी मैच है और इस मैच में उन्होंने एक शानदार शतक जड़ते हुए इसे न सिर्फ अपने लिए बल्कि फैंस के लिए भी यादगार बना दिया।

रिटायरमेंट से पहले गौतम गंभीर ने जड़ा शतक, आखिरी मैच में बना दिए इतने रन
रिटायरमेंट से पहले गौतम गंभीर ने जड़ा शतक, आखिरी मैच में बना दिए इतने रन

नई दिल्ली, जेएनएन। गौतम गंभीर ने रणजी ट्रॉफी में खेले जा रहे ग्रुप-बी के मुकाबले में आंध्र प्रदेश के खिलाफ शतक जड़ दिया। गंभीर के पेशेवर क्रिकेट का ये आखिरी मैच है और इस मैच में उन्होंने एक शानदार शतक जड़ते हुए इसे न सिर्फ अपने लिए बल्कि फैंस के लिए भी यादगार बना दिया। गंभीर ने अभी कुछ ही दिन पहले क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का एलान कर दिया था। 

गौतम ने संन्यास से पहले जड़ा शतक

गंभीर अपना अंतिम मैच अपने घरेलू मैदान फिरोजशाह कोटला में खेल रहे हैं। अपने आखिरी मैच में घरेलू दर्शकों के सामने उन्होंने 112 रन की पारी खेली। इस पारी के दौरान गौतम के बल्ले से 10 चौके निकले। 112 रन की इस पारी में गंभीर ने 185 गेंदों का सामना किया। इस मुकाबले के तीसरे दिन गौतम गंभीर शतक के करीब थे और वो 92 रन बनाकर खेल रहे थे। तीसरे दिन की सुबह गौतम ने आराम से खेलते हुए आठ रन बनाते हुए अपना शतक पूरा किया। हालांकि शतक के बाद वो ज़्यादा देर तक नहीं टिक सके और 112 रन पर उनकी पारी का अंत हो गया। 

इस तरह आउट हुए गंभीर

गंभीर जब 112 रन पर खेल रहे थे तब शोएब मोहम्मद खान की गेंद पर गंभीर ने एक शॉट खेल और गेंद हवा में गई और श्रीकर भरत ने गेंद को पकड़ने में कोई गलती नहीं की। इसी के साथ गंभीर की 112 रन की पारी खत्म हो गई।

ऐसा रहा मैच का हाल

इससे पहले इस मैच में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। आंध्र ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपनी पहली पारी में रिकी भुई के 187 रन की बदौलत 390 रन बनाए। इसके जवाब में दिल्ली की टीम ने अपनी पहली पारी में गंभीर के 112 रन और हितेन दलाल के 58 रन की बदौलत खबर लिखे जाने तक दो विकेट पर 221 रन बना लिए हैं। ध्रुव शौरी 50 रन बनाकर खेल रहे हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।