विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंभीर ने World Cup के लिए चुनी भारतीय टीम, इस एक खिलाड़ी का नाम देखकर हो जाएंगे हैरान

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Wed, 23 Jan 2019 02:12 PM (GMT+05:30)Updated: Wed, 23 Jan 2019 04:35 PM (GMT+05:30)

World Cup 2019: गंभीर ने इसी साल मई में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है। इस टीम में गंभीर ने एक ऐसे नाम को चुना है, जिसे देखकर आप सभी हैरान रह जाएंगे।

गंभीर ने World Cup के लिए चुनी भारतीय टीम, इस एक खिलाड़ी का नाम देखकर हो जाएंगे हैरान
गंभीर ने World Cup के लिए चुनी भारतीय टीम, इस एक खिलाड़ी का नाम देखकर हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और ओपनिंग बल्लेबाज़ रहे गौतम गंभीर ने 2019 विश्व कप के लिए अपनी भारतीय टीम चुनी है। गंभीर ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था। इसके बाद से वो कॉमेंट्री कर रहे हैं। गंभीर ने इसी साल मई में होने वाले विश्व कप के लिए अपनी 15 सदस्यीय भारतीय टीम चुनी है। इस टीम में गंभीर ने एक ऐसे नाम को चुना है, जिसे देखकर आप सभी हैरान रह जाएंगे।

ये रही गंभीर की विश्व कप की भारतीय टीम 

रोहित शर्मा, शिखर धवन, के एल राहुल, विराट कोहली, एम एस धौनी, अंबाती रायुडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्द शमी, आर अश्विन, कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल।

इस खिलाड़ी के नाम से सभी हैरान

गंभीर की इस 15 सदस्यीय टीम में आर. अश्विन का नाम भी मौजूद है। इस टीम में अश्विन का नाम देखकर सभी हैरान हैं। क्योंकि अश्विन इन दिनों वनडे क्रिकेट में भारतीय टीम का हिस्सा नहीं है। अश्विन टीम इंडिया के लिए फिलहाल सिर्फ टेस्ट मैच ही खेल रहे हैं। इसमें हैरान होने वाली बात ये भी है कि इस समय सभी टीमें कलाई के स्पिनरों को अपनी टीम में जगह दे रही हैं और अश्विन एक फिंगर स्पिनर हैं। 

गंभीर ने दिया ये तर्क

गंभीर का कहना है कि विश्व कप के लिए आपको जो तीसरा स्पिन गेंदबाज़ चाहिए वो आर. अश्विन होने चाहिए। क्योंकि यदि चहल और कुलदीप में से कोई एक चोटिल हो जाए तो टीम इंडिया के पास एक स्पेशलिस्ट स्पिन गेंदबाज़ रहे। जो सिर्फ एक कामचलाऊ स्पिनर न हो। वो गेंदबाज़ अनुभवी तो हो ही उसके पास विविधता भी हो। इसी वजह से गौतम ने अश्विन को अपनी टीम में चुना है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।