Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gautam Gambhir Head Coach: गौतम गंभीर के सामने खिताब बरकरार रखने की चुनौती, उनके हेड कोच रहते भारतीय टीम खेलेगी ये 5 ICC इवेंट

    गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं। ऐसे में उनके सामने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती है। वह जुलाई के अंत में शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया से जुड़ेंगे और उनका कार्यकाल वनडे विश्‍व कप 2027 तक रहेगा। इस दौरान भारतीय टीम आईसीसी के 5 इवेंट में हिस्‍सा लेगी। गंभीर के सामने अब पहली चुनौती चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है।

    By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Tue, 09 Jul 2024 11:16 PM (IST)
    Hero Image
    2027 तक रहेगा गौतम गंभीर का कार्यकाल। इमेज- सोशल मीडिया

    स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की समाप्ति के साथ ही राहुल द्रविड का बतौर हेड कोच कार्यकाल भी समाप्‍त हुआ। भारतीय टीम ने द्रविड़ को फेयरवेल गिफ्ट की रूप में आईसीसी का खिताब दिया। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के फाइनल में भारत ने साउथ अफ्रीका को 7 रन से मात दी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसके साथ ही टीम ने सालों से चले आ रहे आईसीसी खिताब के सूखे को भी खत्‍म किया। भारतीय टीम ने आखिरी बार 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। इसके बाद से ही टीम को निराशा हाथ लग रही थी। हालांकि, रोहित शर्मा की कप्‍तानी में टीम के अच्‍छे दिन आए।

    श्रीलंका दौरे से जुड़ेंगे गंभीर  

    अब गौतम गंभीर भारतीय टीम के हेड कोच बने हैं। ऐसे में उनके सामने खिताब को बरकरार रखने की चुनौती है। वह जुलाई के अंत में शुरू होने वाले श्रीलंका दौरे से टीम इंडिया से जुड़ेंगे और उनका कार्यकाल वनडे विश्‍व कप 2027 तक रहेगा। इस दौरान भारतीय टीम आईसीसी के 5 इवेंट में हिस्‍सा लेगी।

    गंभीर के सामने अब पहली चुनौती चैंपियंस ट्रॉफी 2025 है। टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्‍तान करेगा। इस दौरान रोहित शर्मा ही भारतीय टीम के कप्‍तान होंगे। टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के कई खिलाड़ी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेलते नजर आएंगे। हालांकि, इसके बाद कई सीनियर खिलाड़ी संन्‍यास का एलान कर सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir Head Coach: क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में बादशाह की तरह खेले गौतम गंभीर, जानें कितने अनुभवी हैं भारतीय टीम के नए हेड कोच

    2027 में वनडे विश्‍व कप खेला जाएगा

    अगले साल विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल भी खेला जाएगा। WTC फाइनल 2023 में ऑस्‍ट्रेलिया ने भारत को मात दी थी। 2026 में टी20 वर्ल्‍ड कप खेला जाएगा। भारतीय टीम के पास सबसे ज्‍यादा बाद टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब अपने नाम करने का मौका है।

    टीम इंडिया ने अब तक 2 बार टी20 वर्ल्‍ड कप पर कब्‍जा जमाया है। इसके बाद 2027 में वनडे विश्‍व कप खेला जाएगा। 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप में भारतीय टीम फाइनल में पहुंची थी, जहां उन्‍हें ऑस्‍ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2027 में फिर से WTC फाइनल खेला जाएगा।

    गंभीर के सामने चुनौती

    चैंपियंस ट्रॉफी 2025

    WTC फाइनल 2025

    टी20 वर्ल्‍ड कप 2026

    वनडे विश्‍व कप 2027

    WTC फाइनल 2027

    ये भी पढ़ें: Gautam Gambhir Head Coach: टीम इंडिया के 25वें हेड कोच बने गौतम गंभीर, जानें अब तक किस-किस दिग्‍गज ने बढ़ाई इस पद की शोभा