विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बुरे दौर से गुजर रहे सीए की मदद की पेशकश की पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न ने

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 09 Nov 2018 08:31 PM (IST)

शेन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की मदद की पेशकश की है।

बुरे दौर से गुजर रहे सीए की मदद की पेशकश की पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न ने
बुरे दौर से गुजर रहे सीए की मदद की पेशकश की पूर्व खिलाड़ी शेन वार्न ने

 सिडनी, एएफपी। ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्पिनर शेन वॉर्न ने गेंद से छेड़छाड़ विवाद के बाद से बुरे दौर से गुजर रही रही ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की मदद की पेशकश करते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) से अन्य पूर्व शीर्ष खिलाडि़यों की सेवाएं लेने का आग्रह किया।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कई शीर्ष अधिकारियों ने इस मामले की समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि हर हालत में जीतने के क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के रवैये के कारण खिलाड़ी धोखेबाजी पर आमादा हो गए थे। वॉर्न ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के शब्दों में कहूं तो चलो क्रिकेट को फिर महान बनाते हैं। वार्न ने सवाल भी उठाए हैं कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया सलाहकारों के तौर पर देश के पूर्व क्रिकेटर्स को नियुक्त क्यों नहीं करता। हाल ही में मार्क टेलर के बाद पैट हावर्ड और बेन एमरफियो ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के कार्यकारी पद से इस्तीफा दे दिया।

इससे पहले जेम्स सदरलैंड और पीवर ने भी अपना पद छोड़ दिया जिस कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया में उथल-पुथल मची हुई है। वॉर्न ने कहा कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बुरी हालत में है और रास्ते से भटक गया है। उसे सही रास्ते पर लाना होगा और इसके लिए वह मदद करने को तैयार हैं। बाकी पूर्व खिलाड़ी भी ऐसा ही सोचते होंगे। ग्लेन मैकग्रा और बाकियों से भी पूछा जा सकता है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।