विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 22, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पुलवामा शहीदों की खातिर सचिन तेंदुलकर करेंगे पुश अप चैलेंज की अगुआई

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 22 Feb 2019 04:09 PM (IST)

सचिन रविवार को होने वाले आइडीबीआइ फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन में हैशटैगकीपमूविंग पुशअप चैलेंज की अगुआई करेंगे।

पुलवामा शहीदों की खातिर सचिन तेंदुलकर करेंगे पुश अप चैलेंज की अगुआई
पुलवामा शहीदों की खातिर सचिन तेंदुलकर करेंगे पुश अप चैलेंज की अगुआई

नई दिल्ली। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर रविवार को होने वाले आइडीबीआइ फेडरल लाइफ इंश्योरेंस नई दिल्ली मैराथन में हैशटैगकीपमूविंग पुशअप चैलेंज की अगुआई करेंगे।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम से शुरू होकर यहीं खत्म होने वाली इस मैराथन में 18 हजार धावक पुशअप्स करते हुए पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों के परिजनों के प्रति अपना समर्थन और सहयोग प्रकट करेंगे। नई दिल्ली मैराथन-2019 के तहत पांच वर्गो में रेसों का आयोजन होगा और हर रेस से पहले सचिन पुशअप चैलेंज के तहत इसमें हिस्सा लेने वालों के साथ 5-10 पुशअप लगाएंगे। हर पुशअप के लिए आइडीबीआइ फेडरल 100 रुपये दान करेगा, जो शहीदों के लिए बने फंड में जाएगा।

ब्रांड एंबेसडर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि मैं यह शिद्दत से मानता हूं कि अपनी सीमाओं को चुनौती देना और खुद के साथ प्रतिस्पर्धा करना सफलता की कुंजी है क्योंकि हमारी प्रतिस्पर्धा सिर्फ हमसे होती रहती है। यही कारण है कि हम हैशटैगकीपमूविंग पुशअप चैलेंज का आयोजन इस साल कर रहे हैं। आप सभी धावकों से निवेदन है कि आप मेरे साथ इस चैलेंज में हिस्सा लें और एक स्वस्थ भविष्य की नीव रखें।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।