विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले फिर बने आइसीसी क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 03 Mar 2019 05:44 PM (GMT+05:30)

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आइसीसी क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन पद पर दोबारा से चुन लिए गए।

पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले फिर बने आइसीसी क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन
पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले फिर बने आइसीसी क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन

दुबई, प्रेट्र। विश्व कप को लेकर भारत की सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने बीसीसीआइ को सुरक्षा का वादा किया है। वहीं पूर्व भारतीय कप्तान अनिल कुंबले आइसीसी क्रिकेट कमेटी के चेयरमैन पद पर दोबारा से चुन लिए गए। यह फैसले शनिवार को दुबई में हुई आइसीसी की त्रैमासिक बैठक में लिए गए।

बीसीसीआइ ने पुलवामा आतंकवादी हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों के शहीद हो जाने के बाद विश्व कप में अपने खिलाडि़यों की सुरक्षा पर चिंता जाहिर की थी। यह मामला आइसीसी चीफ एक्जीक्यूटिव बैठक में उठाया गया, जहां ईसीबी के सीईओ ने बीसीसीआइ सीईओ राहुल जौहरी को सुरक्षा का पूरा आश्वास दिया। आइसीसी सीईओ डेविड रिचर्डसन ने कहा कि आइसीसी ने ईसीबी के साथ साझेदारी में पुरुष विश्व कप के लिए सभी पुख्ता इंतजाम किए हैं। खिलाडि़यों, अधिकारियों और प्रशंसकों की सुरक्षा हमारे लिए सर्वोपरि है। अगर जांच एजेंसियों से हमें किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है, तो हम अपनी सुरक्षा के प्रबंध और भी ज्यादा मजबूत कर लेंगे। हम ईसीबी के साथ कार्य जारी रखेंगे, जिससे कि टूर्नामेंट में किसी भी प्रकार की स्थिति से निपटा जा सके।

इस बैठक में आइसीसी को विश्व डोपिंग रोधी संस्था की भारत में राष्ट्रीय डोपिंग रोधी संस्था के साथ आ रही मुश्किलों से भी अवगत कराया गया। आइसीसी को बताया गया कि वाडा बीसीसीआइ के साथ काम करने को तैयार है। बता दें कि बीसीसीआइ ने पहले ही नाडा के अंदर आने से इन्कार कर दिया था, क्योंकि वह राष्ट्रीय खेल फेडरेशन के अधीन नहीं आती है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।