विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस पूर्व क्रिकेटर ने महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए किया आवेदन, कपिल लेंगे इंटरव्यू !

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 10 Dec 2018 06:23 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए कोच की खोज जारी है।

इस पूर्व क्रिकेटर ने महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए किया आवेदन, कपिल लेंगे इंटरव्यू !
इस पूर्व क्रिकेटर ने महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए किया आवेदन, कपिल लेंगे इंटरव्यू !

 नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑल राउंडर मनोज प्रभाकर ने महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए आवेदिन किया है। अगर उनके आवेदन का चुनाव कर लिया जाता है तो कपिल देव की अध्यक्षता वाला पैनल उनका इंटरव्यू कर सकता है। बीसीसीआइ ने महिला क्रिकेट टीम के कोच पद के लिए विज्ञापन दिया था जिसके लिए प्रभाकर के अलावा दक्षिण अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर हर्शल गिब्स ने भी आवेदन किया है। 

प्रभाकर ने कहा कि मैंने महिला टीम के कोच पद के लिए अपना आवेदन दिया है। इस टीम के साथ जुड़ना गर्व की बात है। मुझे लगता है कि मैं अपने अनुभव से टीम को आगे बढ़ने में काफी योगदान कर सकता हूं। महिला क्रिकेट में काफी प्रतिभा है और मुझे लगता है कि मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना जैसी खिलाड़ियों को मदद करने के लिए मेरे पास पर्याप्त अनुभव है। प्रभाकर के पास अनुभव तो है लेकिन कपिल के साथ उनसे संबंध किसी से छिपे नहीं हैं। ऐसे में उनका चयन होता है या नहीं ये देखना दिलचस्प होगा। आपको बता दें कि चयन समिति पैनल के अध्यक्ष पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव है जबकि अंशुमन गायकवाड़ और शांता रंगास्वामी इसके अन्य सदस्य हैं। 

जब प्रभाकर से पूछा गया कि क्या वर्ष 2000 में हुए विवाद के बाद वो कपिल से मिले हैं तो उन्होंने कहा कि ये उनका निजी मामला है और इसका कोच पद से कोई सरोकार नहीं है। कोच पद के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीफ 14 दिसंबर है। अब तक प्रभाकर और गिब्स के नाम ही सामने आए हैं और दोनों पर ही मैच फिक्सिंग में जुड़े रहने के आरोप लगे थे। ऐसे में उनके आवेदन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

इस मामले पर बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा कि अगर समिति उनकी उम्मीदवारी को सही पाती है तो इंटरव्यू के लिये उनका चुनाव होगा। उन्होंने कहा कि जहां तक विवादों का सवाल है तो विवाद के बाद भी गिब्स आइपीएल में 2008 के बाद डेक्कन चार्जर्स के लिए खेले थे जबकि प्रभाकर रणजी ट्रॉफी में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान टीम के कोच रह चुके हैं। ये कोई बड़ा मसला नहीं है। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।