विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एलिस्टेयर कुक के नाम के आगे लिखा जाएगा सर, जानिए क्या है कारण

By Ravindra Pratap SingEdited By:
Published: Sat, 29 Dec 2018 09:58 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 30 Dec 2018 06:37 AM (GMT+05:30)

कुक ने इस साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 161 टेस्ट में 46.95 की औसत से 12,472 रन बनाए थे।

एलिस्टेयर कुक के नाम के आगे लिखा जाएगा सर, जानिए क्या है कारण
एलिस्टेयर कुक के नाम के आगे लिखा जाएगा सर, जानिए क्या है कारण

नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक और पूर्व रग्बी कप्तान बिल बिउमॉन्ट को नए साल में नाइटहुड से नवाजा जाएगा। इंग्लैंड के किसी क्रिकेटर को 11 साल बाद यह सम्मान दिया जाएगा। इससे पहले 2007 में इयान बॉथम नाइटहुड से नवाजे गए थे। वहीं, फुटबॉलर हैरी केन को विश्व कप में छह गोल करने और टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाने के लिए मेम्बर ऑफ द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (एमबीई) से सम्मानित किया जाएगा।

कुक ने इस साल सितंबर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने 161 टेस्ट में 46.95 की औसत से 12,472 रन बनाए थे। इस दौरान 33 शतक लगाए। वह टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनकी की कप्तानी में इंग्लैंड ने दो बार एशेज जीता था।

विश्व रग्बी के चेयरमैन बिउमॉन्ट ने 1980 में इंग्लिश रग्बी टीम की कप्तानी की थी। उन्होंने देश के लिए 34 मुकाबलों में हिस्सा लिया था। वहीं, ब्रिटिश और आइरिश लायंस के लिए सात मुकाबले खेले थे। ब्रिटिश राजा या रानी द्वारा किसी व्यक्ति की उपलब्धियों या देश की सेवा के लिए नए साल में नाइटहुड दिया जाता है। जिसे यह सम्मान दिया जाता है, उसके नाम के आगे मिस्टर की जगह 'सर' लिखा जाता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।