विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने पीसीबी को भेजा मानहानि का नोटिस

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 30 Oct 2018 08:04 PM (IST)

बताया जा रहा है कि नजम सेठी ने चेयरमैन रहते हुए 7.195 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च किए थे।

पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने पीसीबी को भेजा मानहानि का नोटिस
पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने पीसीबी को भेजा मानहानि का नोटिस

लाहौर, आइएएनएस। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व चेयरमैन नजम सेठी ने उनके कार्यकाल के दौरान उनके निजी खर्चो का विवरण जारी करने के लिए बोर्ड से माफीनामा मांगा है। सेठी ने अपने वकील के जरिये बोर्ड के नए चेयरमैन अहसान मनी को तीन पेजों का कानूनी नोटिस जारी कर उन्हें मानहानि अध्यादेश के तहत अदालत में खींचने की धमकी दी है।

पूर्व क्रिकेटर इमरान खान के प्रधानमंत्री बनने पर पीसीबी सेठी के इस्तीफे के बाद से अपने प्रत्येक विभाग के आंतरिक मूल्यांकन करने की प्रक्रिया में है। मालूम हो कि इमरान के साथ सेठी के संबंध अच्छे नहीं थे। नए प्रशासन के लिए अपने पूर्ववर्तियों के ऐसे विवरण जारी करना असामान्य नहीं है। हालांकि, आमतौर पर यह मीडिया में जानकारी लीक होने के कारण होता है। इस बार पीसीबी ने सभी खर्चो की जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी की है। सेठी तीन साल तक कार्यकारी समिति के प्रमुख थे।

पिछले साल अगस्त में वह शहरयार खान के स्थान पर पीसीबी के चेयरमैन बने और बोर्ड का कहना है कि इस दौरान उन्होंने चेयरमैन रहते हुए 7.195 करोड़ पाकिस्तानी रुपये खर्च किए थे। सेठी की ओर से जारी कानूनी नोटिस में कहा गया कि ऐसी गलत और भ्रामक जानकारी जारी करने के लिए कोई वैध व्यवसायिक कारण नहीं है। यह सेठी को बदनाम करने का इरादा है, जो इमरान के आदेश पर किया जा रहा है। ऐसे में आपको और पीसीबी को सेठी से माफी मांगने और वेबसाइट पर जारी इस जानकारी को हटाने के लिए कहा जाता है। यदि आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हमें उचित कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।