विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेट के पांच ऐसे नियम जिसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 05 Oct 2018 07:34 PM (IST)Updated: Fri, 05 Oct 2018 07:36 PM (IST)

क्रिकेट के ज़्यादातर नियम सभी को पता हैं, लेकिन ऐसे भी कुछ नियम हैं जिनसे लोग आज भी अनजान हैं।

क्रिकेट के पांच ऐसे नियम जिसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप
क्रिकेट के पांच ऐसे नियम जिसके बारे में जानकर हैरान हो जाएंगे आप

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत में क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसे काफी पसंद किया जाता है। किसी भी खेल की तरह क्रिकेट में भी कई नियम हैं। क्रिकेट के ज़्यादातर नियम सभी को पता हैं, लेकिन ऐसे भी कुछ नियम हैं जिनसे लोग आज भी अनजान हैं। इस खेल के ज़्यादातर नियम समझ में आते हैं, जबकि कुछ अजीब लगते हैं जिसके लिए हम अक्सर सोचते हैं कि ऐसे नियम आखिर हैं क्यों? आज हम आपके बताने जा रहे हैं क्रिकेट के ऐसे ही अजीबोगरीब नियमों के बारे में।

https://content.jwplatform.com/manifests/8cGnIUDH.m3u8

बिना गिल्ली के भी खेला जा सकता है क्रिकेट

क्या आप जानते हैं कि क्रिकेट बिना गिल्ली के भी खेला जा सकता है? जी हां, क्रिकेट के नियमों में इसकी अनुमति है। इसका उदाहरण पिछले साल अफगानिस्तान और वेस्ट इंडीज़ के बीच हुए मुकाबले में देखने को मिला। मैच के दौरान हवाएं इतनी तेज़ थीं कि गिल्ली विकेट से बार-बार गिर रही थीं। तभी अंपायर और दोनों टीमों के कप्तानों ने मिलकर फैसला किया कि मैच बिना गिल्ली के ही खेला जाएगा।

अगर अपील नहीं तो आउट भी नहीं

क्रिकेट के सबसे अजीब नियमों में अपील की अनिवार्यता भी शामिल है। भले ही बल्लेबाज़ एलबीडब्ल्यू आउट हो, लेकिन अंपायर तब तक आउट नहीं दे सकता जब तक फील्डिंग कर रही टीम अपील न करे। हालांकि, ऐसा कम ही होता है जब टीम अपील न करती हो। अक्सर देखा जाता है कि फील्डिंग कर रही टीम बल्लेबाज़ के आउट होने पर अंपायर से पूछती है ' how's that?"

कई बार महंगा साबित हुआ हैं ग्राउंड पर रखा हेल्मेट

क्रिकेट में बॉल अगर विकेटकीपर के हेल्मेट, पानी की बोतल या फील्डिंग कर रही टीम की किसी भी चीज़ की वजह से रुक जाती है तो बल्लेबाज़ी कर रही टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं। ये पेनल्टी रन उस वक्त भी मिलते हैं जब फील्डर अपनी बॉडी के अलावा किसी और चीज़ से बॉल को रोकने की कोशिश करता है। यहां तक कि बल्लेबाज़ को धोखा देने के लिए नकली फील्डिंग के प्रयासों में भी 5 रनों का जुर्माना लग जाता है।

हवा में ऑबस्ट्रक्शन का मतलब डेड बॉल

जैसा कि हमने आपको बताया कि मैदान पर गेंद के साथ ऑब्स्ट्रक्शन होने पर बल्लेबाज़ी कर रही टीम को 5 पेनल्टी रन दिए जाते हैं, लेकिन अगर ऐसा हवा में होता है तो नियम अलग हैं। टीवी प्रसारण के लिए मैदान पर स्पाइडर और ड्रोन कैमरा लगाया जाता है। इसके इस्तेमाल से क्रिकेट फैन्स को घर बैठे मैच का अलग अनुभव मिलता है। लेकिन मैच के दौरान अक्सर देखा गया है कि बल्लेबाज़ बॉल को हवा में खेलता है और वो सीधे जाकर स्पाइडर या ड्रोन कैमरे से जा टकराती है। अगर ऐसा होता है तो इस बॉल को डेड करार दे दिया जाता है। यानि बॉलर को दोबारा बॉल करानी पड़ती है।

अगर ग्लव्स और बैट में संपर्क नहीं तो आउट भी नहीं

क्रिकेट के एक नियम के मुताबिक, अगर बॉल बल्लेबाज़ के उस ग्लव्स से छूकर फील्डर के पास जाती है जिसका संपर्क बैट से नहीं था तो उसे कैच आउट नहीं माना जाएगा। ऐसा ही कुछ साल 2014 में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच हुए टेस्ट मैच के दौरान देखा गया था। जब रंगना हैराथ इस नियम के बारे में नहीं जानते थे और फील्डर के कैच लेते ही वो क्रीज़ छोड़ मैदान से बाहर चले गए। जबकि अंपायर ने उन्हें आउट करार नहीं दिया था।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।