यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
61 गेंद पर 141 रन की पारी खेलकर इस बल्लेबाज ने अपनी टीम को दिलाई खिताबी जीत
बीपीएल के फाइनल मैच में ढ़ाका डायनामाइट्स ने कोमिला विक्टोरियंस को हराकर खिताब अपने नाम किया।

नई दिल्ली, जेएनएन। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज तमीम इकलाब के तूफानी बल्लेबाजी का नजारा बांग्लादेश प्रीमियर लीग के फाइनल में देखने को मिला। उन्होंने फाइनल मैच में विरोधी टीम के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और अपनी टीम को खिताब दिला दी। तमीम ने इस मैच में 61 गेंदों का सामना करते हुए 141 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने 10 चौके और 11 छक्के लगाए।
बीपीएल का फाइनल मैच ढ़ाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम पर ढ़ाका डायनामाइट्स और कोमिला विक्टोरियंस के बीच खेला गया। इस खिताबी मुकाबले में हर तरफ सिर्फ और सिर्फ तमीम इकबाल ही छाए रहे। उन्होंने अपनी पारी के दौरान मैदान के हर तरफ अपने शॉट्स लगाए। फाइनल मुकाबले में कोमिला विक्टोरियंस ने तमीम की शतकीय पारी के दम पर ढ़ाका डायनामाइट्स को जीत के लिए 200 रन का लक्ष्य दिया। इसके जबाव में ढ़ाका की टीम 182 रन पर ऑल आउट हो गई और विक्टोरियंस को 17 रन से जीत मिली। इस जीत के साथ ही बीपीएल के इस सीजन का खिताब ढ़ाका डायनामाइट्स के नाम हो गया।
इस मैच में ढ़ाका की शुरुआत अच्छी नहीं रहा और टीम का पहला विकेट सिर्फ नौ रन पर गिर गया। पहला विकेट इविन लुईस के तौर पर गिरा। इसके बाद ओपनिंग बल्लेबाजी करने आए तमीम ने दूसरे छोर से जिम्मेदारी संभाली और अनामुल हक (24) के साथ साझेदारी करके टीम के स्कोर को 98 रन तक पहुंचा दिया। इसके बाद हक आउट हो गए और फिर 99 के स्कोर पर टीम का तीसरा विकेट भी रहमान के तौर पर गिर गया। दूसरे बल्लेबाजों से तमीम को ज्यादा साथ नहीं मिल पा रहा था ऐसे में उन्होंने स्कोर को आगे बढ़ाने का जिम्मा अकेले ही संभाला और विरोधी टीम के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर डाली। उन्होंने अपना शतक सिर्फ 50 गेंदों पर ही पूरा कर लिया और टीम के स्कोर को 199 तक पहुंचा दिया।