विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में कब भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान? नोट कर लें शेड्यूल, वेन्यू और ग्रुप की पूरी डिटेल्स

Published: Wed, 12 Aug 2026 02:29 PM (IST)

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की 15 अगस्‍त से शुरुआत होने जा रही है। सभी की नजर एक बार फिर भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी हुई है।

15 अगस्‍त से शुरुआत

15 अगस्‍त से शुरुआत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की 15 अगस्‍त से शुरुआत होने जा रही है। सभी की नजर एक बार फिर भारत-पाकिस्‍तान के बीच होने वाले महामुकाबले पर टिकी हुई है। हॉकी में दोनों देशों के बीच कड़ी टक्‍कर देखने है। ऐसे में मुकाबले का रोमांच कई गुना बढ़ जाता है। दोनों टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है।

2026 FIH हॉकी वर्ल्ड कप में पुरुष और महिला दोनों टूर्नामेंट शामिल हैं। इसकी संयुक्त मेजबानी बेल्जियम के वावरे और नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन शहर 15 से 30 अगस्त के बीच करेंगे। में टूर्नामेंट में 16 टीमें होंगी जिन्हें चार पूल में बांटा जाएगा। डिफेंडिंग चैंपियन जर्मनी अपना खिताब बचाने की कोशिश करेगी।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच कब होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच पुरुषों के टूर्नामेंट का 18वां मैच बुधवार, 19 अगस्त 2026 को खेला जाएगा।

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान का मैच कहां और कितने बजे होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 6:30 बजे (18:30 IST) होगी। यह मैच नीदरलैंड के एमस्टेलवीन स्थित वैगनर स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच का पूल D की रैंकिंग पर बड़ा असर पड़ सकता है, क्योंकि इस ग्रुप में इंग्लैंड और वेल्स भी शामिल हैं।

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग

दुनिया भर के फैंस 'वर्ल्ड कप पास' के साथ ऑफिशियल Watch.Hockey प्लेटफॉर्म पर FIH हॉकी वर्ल्ड कप देख सकते हैं।

  • भारत: Star Sports, JioHotstar
  • पाकिस्तान: Tapmad
  • दुनिया भर में: Watch.Hockey

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के वेन्यू

यह टूर्नामेंट हॉकी के दो प्रमुख वेन्यू पर खेला जाएगा।

वैगनर स्टेडियम, एम्सटल्विन

नीदरलैंड्स के इस मशहूर स्टेडियम में तीन यूरोपियन चैंपियनशिप और चार चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट हो चुके हैं। ऐसे में यह दुनिया के सबसे जाने-माने हॉकी स्टेडियमों में से एक बन गया है।

बेल्फियस हॉकी एरिना, वावर

बेल्जियम का यह स्टेडियम पहले जस्टिन पीटर्स स्टेडियम वाली जगह पर बना है, जो कभी अब बंद हो चुके फुटबॉल क्लब 'वावर स्पोर्ट्स FC' का होम ग्राउंड हुआ करता था।

पुरुष हॉकी विश्व कप 2026 के ग्रुप

  • पूल A: अर्जेंटीना, जापान, नीदरलैंड्स, न्यूज़ीलैंड
  • पूल B: बेल्जियम, फ्रांस, जर्मनी, मलेशिया
  • पूल C: ऑस्ट्रेलिया, स्पेन, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका
  • पूल D: इंग्लैंड, भारत, पाकिस्तान, वेल्स

महिला हॉकी विश्व कप 2026 के ग्रुप

  • पूल A: ऑस्ट्रेलिया, चिली, जापान, नीदरलैंड
  • पूल B: अर्जेंटीना, जर्मनी, स्कॉटलैंड, USA
  • पूल C: बेल्जियम, स्पेन, आयरलैंड, न्यूज़ीलैंड
  • पूल D: चीन, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए नया फॉर्मेट

2026 के टूर्नामेंट में 16 टीमों वाला नया फॉर्मेट लागू किया जाएगा। पारंपरिक क्वार्टर-फाइनल में सीधे जाने के बजाय हर पूल की टॉप दो टीमें दूसरे ग्रुप फेज में जाएंगी। शुरुआती पूल की आखिरी दो टीमें भी क्लासिफिकेशन ग्रुप में खेलेंगी। दूसरे फेज में टॉप टीमों के लिए पूल E और F होंगे, जिसमें पिछले नतीजों को भी ध्यान में रखा जाएगा। इन पूलों की टॉप दो टीमें सेमी-फाइनल में पहुंचेंगी।

फाइनल 30 को

टूर्नामेंट का समापन 30 अगस्त को वावरे में पुरुषों के फाइनल के साथ होगा, जबकि महिलाओं का फाइनल 29 अगस्त को एमस्टेलवीन में खेला जाएगा।

FIH हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल

ग्रुप चरण

15 अगस्त, शनिवार

भारत बनाम वेल्स (वेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीन) - शाम 4:30 बजे
जर्मनी बनाम मलेशिया (बेल्फियस एरेना, बेल्जियम) - शाम 6:00 बजे
इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (वैगनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीन) - रात 10:30 बजे
बेल्जियम बनाम फ्रांस (बेल्फियस एरेना, बेल्जियम) - 12:30 AM

16 अगस्त, रविवार

ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड (बेल्फियस एरेना, बेल्जियम) - दोपहर 3:00 बजे
स्पेन बनाम दक्षिण अफ्रीका (बेल्फियस एरेना, बेल्जियम) - शाम 6:00 बजे
नीदरलैंड बनाम न्यूजीलैंड (वैगनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीन) - शाम 7:30 बजे
अर्जेंटीना बनाम जापान (वेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीन) - रात 10:30 बजे

17 अगस्त, सोमवार

पाकिस्तान बनाम वेल्स (वैगनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीन) - शाम 4:00 बजे
फ्रांस बनाम मलेशिया (बेल्फियस एरेना, बेल्जियम) - शाम 5:30 बजे
भारत बनाम इंग्लैंड (वैगनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीन) - शाम 6:30 बजे
जर्मनी बनाम बेल्जियम (बेल्फियस एरेना, बेल्जियम) - 12:00 AM

18 अगस्त, मंगलवार

न्यूजीलैंड बनाम जापान (वेगेनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीन) - दोपहर 1:00 बजे
स्पेन बनाम ऑस्ट्रेलिया (बेल्फियस एरेना, बेल्जियम) - शाम 5:30 बजे
आयरलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (बेल्फियस एरेना, बेल्जियम) - रात 8:30 बजे
अर्जेंटीना बनाम नीदरलैंड (वैगनर स्टेडियम, अम्स्टेलवीन) - रात 9:30 बजे

19 अगस्त, बुधवार

इंग्लैंड बनाम वेल्स (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 4:00 बजे
पाकिस्तान बनाम भारत (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 6:30 बजे
फ्रांस बनाम जर्मनी (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 8:30 बजे
बेल्जियम बनाम मलेशिया (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 12:00 बजे

20 अगस्त, गुरुवार

ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – दोपहर 2:30 बजे
न्यूजीलैंड बनाम अर्जेंटीना (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 4:00 बजे
आयरलैंड बनाम स्पेन (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 8:30 बजे
नीदरलैंड बनाम जापान (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – रात 9:30 बजे

क्रॉसओवर राउंड

21 अगस्त, शुक्रवार

तीसरा पूल B बनाम चौथा पूल C (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – दोपहर 2:30 बजे
तीसरा पूल C बनाम चौथा पूल B (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – शाम 5:30 बजे
पहला पूल C बनाम दूसरा पूल B (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 8:30 बजे

22 अगस्त, शनिवार

पहला पूल B बनाम दूसरा पूल C (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 12:00 बजे
तीसरा पूल A बनाम चौथा पूल D (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – दोपहर 1:30 बजे
तीसरा पूल D बनाम चौथा पूल A (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 4:30 बजे
पहला पूल A बनाम दूसरा पूल D (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 7:30 बजे
पहला पूल D बनाम दूसरा पूल A (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – रात 10:30 बजे

23 अगस्त, रविवार

चौथा पूल B बनाम चौथा पूल C (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – दोपहर 3:00 बजे
तीसरा पूल B बनाम तीसरा पूल C (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – शाम 6:00 बजे
पहला पूल B बनाम पहला पूल C (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 9:00 बजे

24 अगस्त, सोमवार

दूसरा पूल B बनाम दूसरा पूल C (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 12:00 बजे
चौथा पूल A बनाम चौथा पूल D (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – दोपहर 1:00 बजे
तीसरा पूल A बनाम तीसरा पूल D (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 4:00 बजे
दूसरा पूल A बनाम दूसरा पूल D (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 6:15 बजे
पहला पूल A बनाम पहला पूल D (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – रात 9:30 बजे

क्लासिफिकेशन मैच और सेमी-फाइनल

28 अगस्त, शुक्रवार

तीसरा पूल G बनाम तीसरा पूल H (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – दोपहर 1:00 बजे
चौथा पूल G बनाम चौथा पूल H (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – दोपहर 2:30 बजे
दूसरा पूल G बनाम दूसरा पूल H (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 4:00 बजे
पहला पूल G बनाम पहला पूल H (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – शाम 5:30 बजे
तीसरा पूल E बनाम तीसरा पूल F (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – शाम 6:30 बजे
चौथा पूल E बनाम चौथा पूल F (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 8:30 बजे
पहला पूल E बनाम दूसरा पूल F (वैगनर स्टेडियम, एम्सटेलवीन) – रात 9:30 बजे

29 अगस्त, शनिवार

पहला पूल F बनाम दूसरा पूल E (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 12:00 बजे

फाइनल स्टेज

30 अगस्त, रविवार
तीसरे स्थान के लिए प्लेऑफ (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – शाम 5:30 बजे
फाइनल (बेल्फियस एरिना, बेल्जियम) – रात 8:00 बजे