विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pak vs SA: द. अफ्रीका के खिलाफ फखर जमां के खेलने पर बना सस्पेंस, जानिए क्या है वजह

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Sat, 01 Dec 2018 03:24 PM (IST)

फखर जमां को न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था।

Pak vs SA: द. अफ्रीका के खिलाफ फखर जमां के खेलने पर बना सस्पेंस, जानिए क्या है वजह
Pak vs SA: द. अफ्रीका के खिलाफ फखर जमां के खेलने पर बना सस्पेंस, जानिए क्या है वजह

लाहौर, जेएनएन। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फखर जमां का घुटने की चोट के कारण अगले महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली टेस्ट सीरीज में खेलना तय नहीं माना जा रहा है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया कि जमां की चोट को ठीक होने में कम से कम तीन से पांच सप्ताह का समय लग सकता है। इस वजह से वह सेंचुरियन में होने वाले बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि जमां ने अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी-20 मैच के बाद अपने घुटने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के लिए टीम में नहीं चुना गया था।

जमां अब मंगलवार को यहां राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी से जुड़ेंगे जहां वह चोट से उबरने के लिए रिहेबिलिटेशन शुरू करेंगे। उन्होंने इस वर्ष अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण किया था जहां उन्होंने पहली और दूसरी पारी में क्रमश : 94 और 68 रन बनाए थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।