विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 12, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लोकेश राहुल और वरुण आरोन पर रहेगी निगाह

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Tue, 12 Feb 2019 09:11 PM (IST)

राहुल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें भारत-ए टीम से जोड़ दिया था।

इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लोकेश राहुल और वरुण आरोन पर रहेगी निगाह
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ लोकेश राहुल और वरुण आरोन पर रहेगी निगाह

मैसूर, प्रेट्र। फॉर्म में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल विश्व कप में रिजर्व ओपनर की जगह को ध्यान में रखकर भारत-ए की तरफ से इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बुधवार से शुरू होने दूसरे अनाधिकृत टेस्ट मैच में बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेंगे।

राहुल पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और भारतीय टीम प्रबंधन ने उन्हें भारत-ए टीम से जोड़ दिया था। उन्होंने लायंस के खिलाफ पहले मैच में 89 रन बनाकर फॉर्म में वापसी की तथा यहां अच्छी पारी खेलने पर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए अपना दावा पेश कर सकते हैं जिसके लिए टीम का चयन 15 फरवरी को होगा। भारत-ए ने वायनाड में ड्रॉ छूटे पहले टेस्ट मैच में दबदबा बनाया था। उस मैच में गुजरात के सलामी बल्लेबाज प्रियांक पांचाल ने दोहरा शतक जड़ा था।

राहुल और पांचाल अपना यह प्रदर्शन दोहराने की कोशिश करेंगे, जबकि अभिमंयु ईश्वरन और अंकित बावने फॉर्म में वापसी करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे। भारतीय टीम से बाहर चल रहे करुण नायर भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास करेंगे। भारत-ए के गेंदबाजों ने पिछले मैच में लायंस को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया था। तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने पांच विकेट लिए थे।

हालांकि इस मैच में तेज गेंदबाज वरुण आरोन पर निगाहें टिकी रहेंगी क्योंकि भारतीय चयनकर्ताओं को तेज गेंदबाजों का मजबूत समूह तैयार करने के लिए अब भी कुछ तेज गेंदबाजों की तलाश है। जहां तक इंग्लैंड लायंस की बात है तो बेन डकैट और ओली पोप टेस्ट मैच खेले चुके हैं और वायनाड में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। उनसे टीम को फिर से अच्छी पारी की उम्मीद रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।