विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करुण नायर के समर्थन में उठी आवाजें, इन 2 दिग्गजों ने कहा कुछ ऐसा...

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Mon, 01 Oct 2018 02:36 PM (GMT+05:30)

नायर को टीम से बाहर करने पर टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल ने नाराजगी जताई है।

करुण नायर के समर्थन में उठी आवाजें, इन 2 दिग्गजों ने कहा कुछ ऐसा...
करुण नायर के समर्थन में उठी आवाजें, इन 2 दिग्गजों ने कहा कुछ ऐसा...

नई दिल्ली, जेएनएन। करुण नायर, ये एक ऐसा क्रिकेटर है कि जिसे बार बार बिना मौके दिए ही टीम इंडिया से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। सहवाग के बाद टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक लगाने वाले करुण को पहले तो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में एक मैच भी नहीं खिलाया गया, उसके बाद अब उम्मीद थी कि उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में मौका मिलेगा तो चयनकर्ताओं ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया। 

ये बात ना तो फैंस को समझ आ रही और ना ही पूर्व क्रिकेटर्स को कि किस आधार पर इस खिलाड़ी को बाहर किया गया है। नायर को टीम से बाहर करने पर टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता रहे संदीप पाटिल ने नाराजगी जताई है। पाटिल ने कहा कि मैं नायर के लिए काफी बुरा महसूस कर रहा हूं। उस खिलाड़ी ने ऐसी कोई गलती नहीं कि जिसकी वजह से उसे टीम से ही बाहर कर दिया गया है। 

पाटिल ने कहा कि मुझे पता है कि उसमें कितनी क्षमता है। जब मैं नेशनल अकादमी में डायरेक्टर था तो मैंने उसे करीब से देखा। वह हमेशा कर्नाटक की टीम में होता था और हमेशा रन बनाता था। इस दौरान संदीप पाटिल टीम इंडिया के मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं से खुश नहीं दिखे। पाटिल ने कहा कि क्या तिहरा शतक बनाना ही उसकी गलती है। 

संदीप ने कहा कि एक तरफ आप हार्दिक पांड्या को सपोर्ट करते हैं और दूसरी तरफ आप एक काबिल खिलाड़ी के करियर से खिलवाड़ करते हो। नायर को इस समय समर्थन की जरुरत है। इंग्लैंड के खिलाफ मुरली विजय को बाहर कर दिया गया लेकिन क्यों। वहीं पृथ्वी शॉ को टीम में चुना लेकिन उसे बाद में खिलाया नहीं।

नायर के चयन ना होने पर पूर्व क्रिकेटर सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने दुख जताया उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कड़ा फैसला, करुण नायर और मुरली विजय का मामला एक जैसा है, ये पहला मौका नहीं है जब ऐसा हुआ है। दुखद है कि भारत में केवल टेस्ट क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ ऐसा होता है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।