विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 29 Jun 2018 10:36 PM (IST)

बेन स्टोक्स को इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका
भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा, जानिए किसे मिला मौका

लंदन, प्रेट्र। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को भारत के खिलाफ 18 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 14 सदस्यीय इंग्लैंड की टीम में शामिल किया गया है।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान स्टोक्स की बायीं हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया था, जिस वजह से वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में हिस्सा नहीं ले सके थे, जिसमें इंग्लैंड ने 6-0 से क्लीन स्वीप किया था। उन्हें फिट होने के लिए पर्याप्त समय देने के मकसद से भारत के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया है। इंग्लैंड की टीम में फॉर्म में चल रहे जोस बटलर, जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो भी खेलते नजर आएंगे। पहला वनडे 12 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज (नॉटिंघम) में होगा। दूसरा वनडे 14 जुलाई को लॉर्ड्ल और तीसरा 17 जुलाई को हेडिंग्ले (लीड्स) में होगा। 

इंग्लैंड टीम : इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, जैक बॉल, जोस बटलर, टॉम कुरन, एलेक्स हेल्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, डेविड विले, मार्क वुड। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।