विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 27, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फिर से घूमा समय का पहिया, 55 साल बाद ऐसे रचा गया इतिहास

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Tue, 27 Nov 2018 12:25 PM (IST)Updated: Wed, 28 Nov 2018 10:44 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया ने 2004 और भारत ने पिछले वर्ष श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से करारी शिकस्त दी थी।

फिर से घूमा समय का पहिया, 55 साल बाद ऐसे रचा गया इतिहास
फिर से घूमा समय का पहिया, 55 साल बाद ऐसे रचा गया इतिहास

कोलंबो, रायटर। इंग्लैंड ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच में यहां सोमवार को श्रीलंका को 42 रनों से हराकर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाबी पाई। इंग्लैंड ने विदेशी सरजमीं पर 55 साल बाद यह कारनामा किया है। इंग्लैंड की टीम ने आखिरी बार 1963 में घर के बाहर 3-0 से क्लीन स्वीप करने में कामयाबी पाई थी। तब इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को उसके घर में हराया था।

तीसरी बार श्रीलंका के साथ हुआ ऐसा

श्रीलंका को तीसरी बार किसी घरेलू सीरीज के सभी तीन मैचों में हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया ने 2004 और भारत ने पिछले वर्ष श्रीलंका को उसी के घर में 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। इसी के साथ इंग्लिश टीम भारत के बाद टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

ऐसे जीता इंग्लैंड

कोलंबो टेस्ट में मेजबान टीम चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में इंग्लैंड द्वारा दिए गए 327 रनों के जवाब में 284 रन ही बना सकी। इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो को मैन ऑफ द मैच चुना गया जबकि बेन फोएक्स मैन ऑफ द सीरीज रहे। श्रीलंका ने सोमवार को अपने तीसरे दिन के स्कोर चार विकेट पर 53 रन से स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मेजबान टीम की शुरुआत खराब रही और लक्षण संदाकन सात के निजी स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद छठे विकेट के लिए कुशल मेंडिस (86) और रोशन सिल्वा (65) के बीच 102 रनों की अहम साझेदारी हुई। मेंडिस को जैक लीच ने रन आउट करके इंग्लैंड की मैच में वापसी कराई। मेंडिस के पवेलियन लौटने के बाद मेजबान टीम की पारी लड़खड़ा गई। श्रीलंका ने 226 रनों पर अपने नौ विकेट गंवा दिए। मलिंदा पुष्पकुमारा ने सुरंगा लकमल के साथ मिलकर आखिरी विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की लेकिन वे टीम की हार नहीं टाल सके। इंग्लैंड के लिए लीज और अली ने चार-चार विकेट लिए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।