विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इंग्लैंड से सीरीज़ जीतने के बाद वेस्टइंडीज़ को लगा बड़ा झटका, ICC ने सुनाया ये फरमान

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 04 Feb 2019 01:10 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 04 Feb 2019 01:11 PM (GMT+05:30)

End vs WI: वेस्टइंडीज ने एंटीगा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इस जीत के बाद विंडीज़ को टीम को बड़ा झटका लगा और ये झटका उन्हें आइसीसी ने दिया।

इंग्लैंड से सीरीज़ जीतने के बाद वेस्टइंडीज़ को लगा बड़ा झटका, ICC ने सुनाया ये फरमान
इंग्लैंड से सीरीज़ जीतने के बाद वेस्टइंडीज़ को लगा बड़ा झटका, ICC ने सुनाया ये फरमान

दुबई, जेएनएन। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने धीमी ओवर गति का दोषी पाए जाने के बाद वेस्टइंडीज के कप्तान जैसन होल्डर को एक मैच के लिए निलंबित कर दिया है। होल्डर अब इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले तीसरे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ एंटीगा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में धीमी ओवर गति का दोषी पाया गया है।

होल्डर के स्थान पर अब क्रैग ब्रैथवेट तीसरे टेस्ट में टीम की कमान संभाल सकते हैं। वह इससे पहले पिछले साल बांग्लादेश दौरे पर भी दो मैचों की वेस्टइंडीज टीम की कप्तानी कर चुके हैं।

तीसरा और अंतिम टेस्ट मैच सेंट लुसिया में शनिवार से खेला जाएगा।

वेस्टइंडीज ने एंटीगा में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में रविवार को इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। मेजबान टीम ने पहला टेस्ट 381 रन से जीता था। वेस्टइंडीज की 2009 के बाद से इंग्लैंड के खिलाफ यह पहली सीरीज जीत है।

वेस्टइंडीज की टीम ने यह जीत तेज गेंदबाज जोसेफ अल्जारी के परिवार को समर्पित किया है। अल्जारी अपनी मां के निधन के बावजूद शनिवार को मैच खेलने के लिए मैदान में उतरे थे।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।