विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 23, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Eng vs NZ: बीजे वॉटलिंग के शतक से न्यूजीलैंड ने की इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वापसी

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sat, 23 Nov 2019 08:42 PM (GMT+05:30)

Eng vs NZ बीजे वॉटलिंग ने तीसरे दिन नाबाद 119 रन की पारी खेली।

Eng vs NZ: बीजे वॉटलिंग के शतक से न्यूजीलैंड ने की इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वापसी
Eng vs NZ: बीजे वॉटलिंग के शतक से न्यूजीलैंड ने की इंग्लैंड के खिलाफ मैच में वापसी

माउंट माउंगानुई (न्यूजीलैंड), रायटर। बीजे वॉटलिंग (नाबाद 119) के करियर के आठवें शतक की मदद से मेजबान न्यूजीलैंड ने इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को अपनी पहली पारी में दिन का खेल समाप्त होने तक छह विकेट पर 394 रन बनाए। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 353 रन बनाए थे और इस तरह न्यूजीलैंड को अब तक 41 रनों की बढ़त हासिल हो चुकी है।

दिन का खेल खत्म होने के समय मिशेल सेंटनर 103 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से 31 रन बनाकर वॉटलिंग के साथ नाबाद लौटे। वॉटलिंग ने अब तक 298 गेंदों का सामना किया है, जिसमें उन्होंने 15 चौके लगाए हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक सातवें विकेट के लिए 78 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

मेजबान टीम ने अपने शुक्रवार के स्कोर चार विकेट पर 144 रनों से आगे खेलना शुरू किया। हैनरी निकोल्स ने 26 और वॉटलिंग ने अपनी पारी को छह रनों से आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई ही थी कि निकोलस आउट हो गए। उन्होंने 125 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 41 रन बनाए।

टीम के 197 के स्कोर पर पांचवें बल्लेबाज के रूप में निकोलस के आउट होने के बाद वॉटलिंग ने कोलिन डि ग्रैंडहोम (65) के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 119 रनों की साझेदारी कर कीवी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। ग्रैंडहोम ने 108 गेंदों पर सात चौके और एक छक्का लगाया।

ग्रैंडहोम के आउट होने के बाद वॉटलिंग ने सेंटनर के साथ मिलकर न्यूजीलैंड को और कोई झटका नहीं लगने दिया और सुरक्षित रूप से दिन का खेल निकाल दिया। इंग्लैंड की ओर से सैम कुर्रन और बेन स्टोक्स ने दो-दो जबकि जैक लीच और कप्तान जो रूट को एक-एक विकेट मिला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।