ENG vs NZ 1ST Test: डैरिल मिचेल के शतकीय पारी से संभली न्यूजीलैंड की टीम
ENG vs NZ 1ST Test लार्ड्स टेस्ट में न्यूजीलैंड की दूसरी इनिंग में डैरिल मिचेल ने शानदार शतक लगाया है। मिचेल के करियर का यह दूसरा शतक है। उन्होंने 189 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से अपना शतक पूरा किया।
नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। लार्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डैरिल मिचेल ने शानदार शतक लगाया। मिचेल ने 189 गेंदों पर अपने 100 रन पूरे किए और अपनी टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। उन्होंने 100 रनों की इस पारी में 12 चौके लगाए। उन्होंने 80वें ओवर में ब्राड की गेंद पर 3 रन लेकर अपना शतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में यह उनका दूसरा शतक है। लार्ड्स में शतक बनाने वालों की बात करें तो वो न्यूजीलैंड के 15वें खिलाड़ी हैं जिन्होंने इस मैदान पर शतक लगाया है।
हालांकि वो शतक पूरा करने के बाद ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए और 108 रन बनाकर ब्राड का शिकार बने। ब्राड ने उन्हें विकेटकीपर फोक्स के हाथों कैच कराया।
पहली इनिंग में असफल रहे थे मिचेल
न्यूजीलैंड की पहली पारी की बात करें तो डैरिल मिचेल असफल रहे थे। पहली इनिंग में उन्होंने 35 गेंदों पर 13 रन की पारी खेली थी और डेब्यू करने वाले गेंदबाज मैथ्यू पाट्स का शिकार बने थे। पाट्स ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया था। पहली इनिंग में सर्वाधिक स्कोर 42 रन था जो कालिन डी ग्रैंडहोम के बल्ले से निकला था। हालांकि पहली इनिंग में न्यूजीलैंड की पूरी टीम केवल 132 रन बनाकर आल आउट हो गई थी।
Daryl Mitchell has a HUNDRED at the @HomeOfCricket! He becomes the 15th New Zealander to make a Test century at Lord's 🏏 #ENGvNZ pic.twitter.com/5AmGNdxSGg— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) June 4, 2022