संजू सैमसन-गौतम गंभीर के बीच हुई अनबन! सूर्यवंशी के डेब्यू के बाद दोनों की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल
संजू सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मैच से बाहर कर दिया गया था। इस दौरान संजू और हेड ...और पढ़ें

संजू सैमसन-गौतम गंभीर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। संजू सैमसन ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो लगातार टीम से अंदर-बाहर होते रहते हैं। उन्होंने भारत के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम से बाहर कर दिया जाता है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ी को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टी20 से बाहर कर दिया गया।
संजू लगातार तीन मैचों में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके। इसकी वजह से उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया गया। वैभव के डेब्यू के दौरान संजू और हेड कोच गौतम गंभीर के बीच बातचीत हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में ऑडियो नहीं है लेकिन दोनों के बीच बात करने का ये पल सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।
संजू सैमसन और गौतम गंभीर के बीच बातचीत
वैभव के डेब्यू की चर्चा खूब हुई लेकिन उस सैमसन को टीम से बाहर किया गया, जो सिर्फ तीन मैचों में फ्लॉप हुए थे। विश्व कप में जीत के बाद से जब संजू आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में फ्लॉप हुए तो उसके बावजूद कोचिंग स्टाफ उनका समर्थन कर रहा था। दूसरे मैच से पहले गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने यहां तक कहा था कि टीम में सीनियर खिलाड़ी हैं, जो लगातार अच्छा कर रहे हैं। उन्हें इस तरह से बाहर नहीं किया जा सकता है।
कप्तान श्रेयस अय्यर भी यही बात दोहराते हुए दिखाई देते थे। हालांकि, दूसरे मैच में ये सब पीछे रह गया और संजू को 3 मैच में फ्लॉप होने के बाद बाहर का रास्ता दिखाया गया। जब वैभव को कैप मिल रही थी, तो उस वक्त कोच गंभीर और सैमसन के बीच गहरी बातचीत हो रही थी। इसमें दोनों एक-दूसरे को क्या कह रहे थे, यो तो नहीं पता चला लेकिन दोनों के बीच गंभीर बात हो रही थी।
संजू सैमसन को किया जाता रहा है अंदर-बाहर
संजू दुनिया के पहले बल्लेबाज बने थे, जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में लगातार दो शतक लगाए थे। इसके बाद शुभमन गिल को ओपनिंग में फिट करने की वजह से उन्हें मिडिल ऑर्डर में धकेल दिया गया। हालांकि, बाद में गिल टी20 टीम से बाहर हो गए। इसके बाद उन्हें टी20 विश्व कप में शुरुआती मैचों में प्लेइं-11 का हिस्सा नहीं बनाया गया था। अब उन्होंने तीन मैचों में 5, 0 और 1 का स्कोर बनाया, तो फिर से प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया।
As Vaibhav Suryavanshi replaced Sanju Samson, Gambhir was seen having a long & animated chat with Samson. pic.twitter.com/OVR2FIJsGe
— Varun (@Defending_18) July 4, 2026
