IND vs WI Pitch Report: कोलकाता में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का बोलबाला? ईडन गार्डन्स की पिच का ऐसा रहेगा मिजाज
टीम इंडिया रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का अपना सबसे अहम मैच खेलेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।

पिच से बल्लेबाजों को मदद
HighLights
वेस्टइंडीज से होगी भारत की टक्कर
टीम इंडिया के लिए जीत है जरूरी
सुपर-8 में भारत ने जीता 1 मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया रविवार को टी20 विश्व कप 2026 का अपना सबसे अहम मैच खेलेगी। भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला है। वेस्टइंडीज के खिलाफ यह मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा।
अगर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इस मैच को जीतती है तो सेमीफाइनल में जगह बना लेगी। हालांकि, हार के साथ भारत का सफर समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि कोलकाता की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है। पिच से गेंदबाजों-बल्लेबाजों में से किसे मदद मिल सकती है?
वर्चुअल क्वार्टर फाइनल है मैच
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वर्चुअल क्वार्टर फाइनल मुकाबला उसी पिच पर होगा, जहां स्कॉटलैंड ने 200 से ज्यादा रन बनाए थे। क्यूरेटर सुजान मुखर्जी ने बताया कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का मैच उसी पिच पर होगा जिस पर टूर्नामेंट का दूसरा मैच हुआ था।
पूर्व बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने मुकाबले से पहले सुजान मुखर्जी और क्यूरेटर आशीष भौमिक के साथ चर्चा की। उन्होंने दोनों छोर से पिच की सतह देखी। मुखर्जी ने कहा, 'गांगुली पिच की तैयारी देखकर खुश थे। यह वही पिच है जिसका इस्तेमाल टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे मैच के दौरान हुआ था। यहां पर काफी रन बनते हैं और गेंदबाजों को भी कुछ मदद मिलती है।'
जमकर बरसेंगे रन
ईडन गार्डन्स की पिच की बात करें तो यह हमेशा से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों के लिए मददगार रहती है। टी20 मुकाबलों में यह अक्सर रनों की बारिश होती है। ऐसे में रविवार को फैंस को भरपूर इंटरटेनमेंट मिलने वाला है। कोलकाता की बाउंड्री छोटी हैं, ऐसे में बल्लेबाजों को बड़े शॉट लगाने में आसानी होगी। यही कारण है कि यहां की पिच को बल्लेबाजों का स्वर्ग कहते हैं।
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या को कोलकात की पिच से मदद मिल सकती है। मौसम की बात करें तो कोलकाता में रविवार को बारिश की आशंका नहीं है। ऐसे में फैंस को 40 ओवर का पूरा मैच देखने को मिल सकता है। दिन का अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस और मैच के दौरान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
