Move to Jagran APP

ब्रावो का खुलासा, बोले- मुंबई इंडियंस को मैंने इस खिलाड़ी को टीम में लाने के लिए राजी किया था

ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो ने खुलासा किया है कि पोलार्ड को टीम में लाने के लिए मुंबई इंडियंस को मैंने राजी किया था।

By Vikash GaurEdited By: Published: Mon, 04 May 2020 02:37 PM (IST)Updated: Mon, 04 May 2020 02:37 PM (IST)
ब्रावो का खुलासा, बोले- मुंबई इंडियंस को मैंने इस खिलाड़ी को टीम में लाने के लिए राजी किया था

नई दिल्ली, जेएनएन। मुंबई इंडियंस आइपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी है। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने चार आइपीएल खिताबों के अलावा दो चैंपियंस लीग भी टीम ने जीती हैं। न सिर्फ मुंबई इंडियंस सफल टीम बनी है, बल्कि इस टीम ने मैच विनिंग प्लेयर्स भी तमाम देशों की टीमों को दिए हैं। उन्हीं में से एक हैं वेस्टइंडीज टीम के धाकड़ ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड जो मुंबई इंडियंस की टीम की ही देन हैं।

loksabha election banner

2010 में मुंबई की टीम ने उनको खरीदा था। इसके बाद से ही वे टीम के साथ बने हुए हैं और अब रोहित शर्मा की अनुपस्थिति में टीम के कप्तान भी वही रहते हैं, लेकिन एक 22 साल का लड़का मुंबई इंडियंस की टीम में कैसे आया? इसके पीछे भी एक सच्चाई है। दरअसल, किरोन पोलार्ड के टीम मेट ड्वेन ब्रावो ही वो शख्स हैं, जिनकी वजह से पोलार्ड आज इतने सफल खिलाड़ी हैं, क्योंकि ब्रावो ने ही पोलार्ड को खरीदने के लिए मुंबई की टीम को राजी किया था।

ड्वेन ब्रावो ने ये खुलासा क्रिकबज से बात करते हुए किया है और कहा है कि जब मुंबई इंडियंस को उनकी जगह रिप्लेसमेंट की आवश्यकता हुई, तो उन्होंने पोलार्ड के नाम का सुझाव दिया था। हालांकि, मुंबई इंडियंस पोलार्ड की नहीं ले सकी थी और फिर उनकी जगह ड्वेन स्मिथ को साइन किया था। हालांकि, अगले साल जब चैंपियंस लीग हैदराबाद में हुई तो उन्होंने फिर से पोलार्ड का नाम सुझाव के तौर पर रखा था, क्योंकि उन्होंने त्रिनिदाद के लिए अच्छी बल्लेबाजी की थी।

ड्वेन ब्रावो ने टीम को सुझाव दिया था कि किरोन पोलार्ड को दो लाख अमेरिकी डॉलर में खरीद लीजिए। इसके बाद पोलार्ड को बुलाया गया और दोनों के बीच करार हुआ। 19 साल के पोलार्ड 2 लाख यूएस डॉलर का करार देखकर हैरान रह गए। पोलार्ड ने पहले ही सीजन में 14 मैच खेले और 273 रन बनाने के साथ-साथ 15 विकेट चटकाए। इसके बाद से पोलार्ड मुंबई की टीम का अहम हिस्सा बन गए। पोलार्ड अब तक मुंबई की टीम के लिए 148 मैच खेल चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.