विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Duleep Trophy 2026 में घरामी और शाहबाज ने जड़े शतक, अंशुल कंबोज ने बचाई नॉर्थ जोन की लाज

Published: Sun, 23 Aug 2026 10:40 PM (IST)

दलीप ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में सुदीप घरामी (146) और शाहबाज अहमद (100) के शतकों की बदौलत पूर्वी क्षेत्र ने 355/6 ...और पढ़ें

सुदीप घरामी-शाहबाज अहमद

सुदीप घरामी-शाहबाज अहमद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, बेंगलुरु। दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में रविवार को पहले दिन पूर्व क्षेत्र मजबूत स्थिति में पहुंच गया, लेकिन इस टीम की सबसे बड़ी उम्मीद युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (8) लाल गेंद प्रारूप में फ्लॉप साबित हुए।

हालांकि बंगाल के अहम बल्लेबाज सुदीप घरामी की 146 रन और शाहबाज अहमद की 100 रन की पारी के दम पर पूर्व क्षेत्र ने दिन का खेल समाप्त होने तक उत्तर पूर्व क्षेत्र के विरुद्ध छह विकेट पर 355 रन बना लिए। घरामी और शाहबाज ने छठे विकेट के लिए 150 रन जोड़े।

वैभव सूर्यवंशी हुए फ्लॉप

मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी के जल्द विकेट गंवाने से पूर्व की खराब शुरुआत हुई (8) के साथ हुई। वैभव ने मिडविकेट पर जोरदार शॉट और एक शानदार कवर ड्राइव के साथ शुरुआत की, लेकिन फिर मणिपुर के बिश्वोरजीत कोंथौजम की बैकऑफ लेंथ गेंद पर उनका स्लैश शॉट गली में चला गया। इसने फिर साबित किया कि लाल गेंद क्रिकेट में वैभव में अभी काफी सुधार की जरूरत है।

इसके बाद अभिमन्यु ईश्वरन (15) आउट हो गए और फिर कुमार कुशाग्र (55) और घरामी ने तीसरे विकेट के लिए 92 रन की साझेदारी की। हालांकि, कुशाग्र के आउट होने के बाद टीम लड़खड़ा गई और भारतीय स्टार ईशान किशन और विराट सिंह भी जल्दी-जल्दी आउट हो गए, जिसके बाद शाहबाज और घरामी ने मोर्चा संभाला।

अंशुल कंबोज का अर्धशतक

कंबोज की पारी ने उत्तर क्षेत्र को संभाला एक अन्य क्वार्टर फाइनल में पहले दिन उत्तर क्षेत्र ने अंशुल कंबोज के 60 रन की पारी के दम पर पश्चिम जोन के विरुद्ध 251 रन बनाए। हालांकि इससे पहले आयुष बडोनी (51) और आयुष दोसेजा (42) ने भी महत्वपूर्ण योदगदान दिया। वेस्ट जोन के तनुष कोटियान और तुषार देशपांडे ने चार-चार विकेट लिए। जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पश्चिम क्षेत्र ने दो विकेट पर 31 रन बना लिए थे।

यह भी पढ़ें- श्रीलंका के खिलाफ क्या बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे ऋषभ पंत? बैटिंग कोच ने बताई पूरी सच्चाई

यह भी पढ़ें- दोस्त IPL में चमकते रहे, सारांश जैन ग्राउंड पर घिसते रहे! 26 साल की मेहनत के बाद पूरा हुआ पिता का सपना