विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बल्लेबाज ने लगाया खतरनाक शॉट, अंपायर के मुंह पर लगी गेंद; टूट गया जबड़ा! - Video

Published: Tue, 18 Aug 2026 01:37 PM (IST)Updated: Tue, 18 Aug 2026 02:39 PM (IST)

दिल्ली प्रीमियर लीग के एक मैच में अंपायर धर्मेश भारद्वाज बल्लेबाज के शॉट से गंभीर रूप से चोटिल हो गए, ...और पढ़ें

अंपायर को लगी गंभीर चोट

अंपायर को लगी गंभीर चोट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। क्रिकेट में अंपायर का रोल बहुत अहम होता है। अंपायर ही मैच को चलाता है। उसके ही फैसलों पर हार और जीत टिकी होती है और अंपायर ही इस खेल में सबसे ज्यादा रिस्क में होता है। रिस्क होता है चोट लगने का। दिल्ली प्रीमियर लीग में जो हुआ उससे बात इस को समझा जा सकता है जहां एक बल्लेबाज का शॉट सीधे अंपायर के चेहरे पर जा लगा।

अंपायर खड़ा होता है सीधे बल्लेबाज के सामने और जब भी बल्लेबाज सामने शॉट खेलता है तो चोट लगने का रिस्क होता है जैसा ईस्ट दिल्ली राइडर्स और न्यू दिल्ली टाइगर्स के बीच खेले गए मैच में देखने को मिला।

अंपायर हुआ चोटिल

इस मैच में न्यू दिल्ली टाइगर्स की पारी के दौरान अंपायर धर्मेश भारद्वाज को चोट लग गई। मामला पारी के 18वें ओवर का है। बल्लेबाज लक्ष्य थारेजा ने आशीष मीना की गेंद पर सामने की तरफ शॉट खेला। ये शॉट सीधा अंपायर धर्मेश के पास गया। पहले गेंद उनके हाथ में लगी और फिर उनके जबड़े पर जाकर लगी। शॉट काफी तेज था और इसलिए चोट भी काफी लगी होगी। अंपायर ने तुरंत फिजियो को बुलाया।

अंपायर की स्थिति देख बल्लेबाज को भी दुख हुआ और अफसोस में उन्होंने अपना सिर पकड़ लिया। अंपायर दर्द से तड़पते दिखे। इससे पहले भी उन्हें कंधे पर गेंद लग चुकी थी।

 

 
 
 
View this post on Instagram

ऐसा रहा मैच

इस मैच में ईस्ट दिल्ली राइडर्स ने 36 रनों से जीत हासिल की। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में सोमवार को खेले गए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए ईस्ट दिल्ली की टीम ने सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। न्यू दिल्ली टाइगर्स ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन फिर लगातार विकेट खोती रही और मैच हार गई।

यह भी पढ़ें- IND vs SL: मुश्किल में फंसी श्रीलंका के लिए आई एक और बुरी खबर, दिग्गज बल्लेबाज हुआ चोटिल; ले जाना पड़ा अस्पताल

यह भी पढ़ें- IND vs SL: देवदत्त पडिक्कल ने निभाई दोस्ती, राहुल को आउट होने से बचाया; लेकिन फायदा नहीं उठा पाए भारतीय उपकप्तान

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।