विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 09, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

BCCI के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा- पुजारा को A+ ग्रेड में न देखना निराशाजनक

By TaniskEdited By:
Published: Sat, 09 Mar 2019 02:58 PM (IST)

BCCI के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने A+ ग्रेड में चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं होने से निराश हैं। पुजारा को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन के बाद भी इसमें शामिल नहीं किया गया।

BCCI के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा- पुजारा को A+ ग्रेड में न देखना निराशाजनक
BCCI के पूर्व सचिव निरंजन शाह ने कहा- पुजारा को A+ ग्रेड में न देखना निराशाजनक

नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के पूर्व सचिव निरंजन शाह A+ ग्रेड में चेतेश्वर पुजारा को शामिल नहीं होने से निराश हैं। उन्होंने कहा कि पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद भी उन्हें A+ ग्रेड में शामिल नहीं किया गया। बता दें कि पुजारा को इस सीरीज में मैन ऑफ द सीरीज चुना गया था। इस बल्लेबाज़ ने दौरे पर 521 रन बनाए और 1258 गेंदों का सामना किया। गौरतलब है कि भारतीय टीम के लिए A + ग्रेड में केवल विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रित बुमराह शामिल हैं।

शाह ने कहा, 'पुजारा का नाम A+ कैटिगरी में न देखकर मुझे दुख हुआ। यह बहुत नाजायज है कि सीओए टेस्ट क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतना अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पुजारा को A+ अनुबंध मिलना चाहिए था, जिस तरह से सीओए भारत में क्रिकेट को चला रहे हैं उस बारे में न ही बोला जाए तो बेहतर है।' बता दें कि पुजारा घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र की ओर से खेलते हैं और शाह उसके सचिव हैं। 

पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को इस वजह से नही मिला अनुबंध

इस बीच युवा ओपनर पृथ्वी शॉ और मयंक अग्रवाल को केंद्रीय अनुबंध में जगह नहीं मिली है। नियमों के अनुसार, लिस्ट में शामिल होने के लिए किसी खिलाड़ी को कम से कम तीन टेस्ट या 8 एकदिवसीय मैच खेलने जरूरी हैं। जैसे ही ये खिलाड़ी अपना अगला टेस्ट मैच खेलेंगे वह सी-ग्रेड में शामिल होने की आवश्यक पात्रता हासिल कर लेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने अभी वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट नहीं खेला है। शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए अपने पहले ही टेस्ट मैच में शतक लगाया था। वह इसमें मैन ऑफ द सीरीज रहे थे। वहीं अग्रवाल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने करियर का आगाज किया था। 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।