विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Dinesh Karthik फिर बने पिता, घर गूंजी किलकारी; पत्नी दीपिका ने बेटी को दिया जन्म

Published: Thu, 19 Mar 2026 11:07 AM (IST)

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। दीपिका ने ...और पढ़ें

HighLights

  1. दूसरी बार पिता बने दिनेश कार्तिक

  2. दिनेश कार्तिक के घर गूंजी किलकारी

  3. पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को दिया जन्म

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Dinesh karthik Welcome Baby Girl: भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक दूसरी बार पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिनेश कार्तिक ने ये गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की हैं। इससे पहले साल 2021 में 28 अक्टूबर को दिनेश कार्तिक-दीपिका पहली बार पेरेंट्स बने थे। उस समय दीपिका ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया था। दिनेश कार्तिक ने अब अपनी नन्ही बेटी के नाम का भी खुलासा किया है। 

Dinesh Karthik-Dipika ने बेटी का किया स्वागत

दिनेश कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी शेयर की। उन्होंने पत्नी दीपिका पल्लिकल को टैग करते हुए एक टेक्स्ट इमेज शेयर की, जिसमें लिखा था, "हमारे दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बेटी का दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी बहन से मिलने के लिए उत्साहित हैं। राहा पल्लिकल कार्तिक, लव दीपिका और दिनेश"

कार्तिक-दीपिका अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। कार्तिक के बेटे का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक, दूसरे बेटे का नाम जियान पल्लीकल कार्तिक और बेटी का नाम राहा पल्लीकल कार्तिक हैं।

2015 में दिनेश-दीपिका ने की थी शादी

बता दें कि दीपिका पल्लीकल दिनेश कार्तिक की दूसरी पत्नी हैं। कार्तिक ने पहली पत्नी से तलाक से बाद साल 2015 में स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी रचाई थी।

यह भी पढ़ें- विराट कोहली ने चुनी RCB की ऑलटाइम प्लेइंग 11, गेल से लेकर स्टार्क-स्टेन जैसे खतरनाक खिलाड़ी शामिल

यह भी पढ़ें- T20 World Cup: 'कोलंबो के उसी होटल में तो था पाकिस्तान, फिर क्यों हारा?...', Dinesh Karthik ने इंग्लैंड के दिग्गजों को घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।