विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेलबर्न में माही का धमाका, ट्विटर पर धौनी को लेकर आई ऐसी प्रतिक्रिया

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Fri, 18 Jan 2019 05:58 PM (IST)

धौनी को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया के कई पूर्व धुरंधरों ने उन्हें बधाई दी।

मेलबर्न में माही का धमाका, ट्विटर पर धौनी को लेकर आई ऐसी प्रतिक्रिया
मेलबर्न में माही का धमाका, ट्विटर पर धौनी को लेकर आई ऐसी प्रतिक्रिया

 नई दिल्ली, जेएनएन। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर माही का ऐसा मैजिक चला की मेजबान टीम को ना सिर्फ मैच में हार मिली बल्कि उसे वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी। इस मैच में धौनी नाबाद 87 रन की पारी खेलकर टीम इंडिया की जीत के नायक रहे। हालांकि केदार जाधव ने उनका भरपूर साथ निभाया। धौनी ने इस वनडे सीरीज की लगातार तीन मैचों में अर्धशतकीय पारी खेली और मैन ऑफ द सीरीज बने। उन्होंने टीम इंडिया के लिए एक बार फिर से फिनिशर की भूमिका निभाई और दिखा दिया की इस उम्र में भी उनकी बल्लेबाजी में दमखम बाकी है। धौनी ने इस पूरे वनडे सीरीज के दौरान अपनी परिपक्व बल्लेबाजी का परिचय दिया और भारतीय टीम को वनडे सीरीज में जीत दिलाने में काफी बड़ी भूमिका निभाई। धौनी की इस सफलता पर उन्हें ट्विटर पर जमकर बधाईंया मिल रही है। सचिन से लेकर सहवाग तक ने उन्हें बधाई दी है और उनकी तारीफ की है। 

सचिन ने जीत पर पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने जाधव की तारीफ की और धौनी की बल्लेबाजी को बेजोड़ बताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।