विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

DPL T20 में ऋषभ पंत मचाएंगे कोहराम, जानिए कब, कहां फ्री में देख सकते हैं मैच

Published: Fri, 16 Aug 2024 07:48 PM (IST)

तमिल नाडु कर्नाटक जैसे राज्यों की राह पर चलते हुए अब दिल्ली ने भी अपनी टी20 लीग शुरू करने का ...और पढ़ें

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू
दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन 17 अगस्त से शुरू

HighLights

  1. 17 अगस्त से शुरू हो रहा है दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला सीजन
  2. नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे लीग के मैच
  3. ऋषभ पंत और इशांत शर्मा बिखेरेंगे जलवा

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग की तर्ज पर भारत में कई राज्य भी अपनी टी20 लीग शुरू कर चुके हैं। अब इस फेहरिस्त में राष्ट्रीय राजधानी का नाम भी जुड़ गया है। दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ अब अपनी टी20 लीग लेकर आ रहा है। दिल्ली प्रीमियर लीग की शुरुआत 17 अगस्त से हो रही है।

लीग का पहला मैच पुरानी दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला जाएगा। इस मैच में ऋषभ पंत और इशांत शर्मा जैसे खिलाड़ी खेलते नजर आएंगे। पंत हैं तो फिर उम्मीद है कि चौके-छक्कों की बारिश होती दिखेगी।

यह भी पढ़ें- DPL T20: ऋषभ पंत और इशांत शर्मा के साथ दिल्ली-6 बरपाएगी कहर, पहले मैच से ही दिखेगा धूम-धड़ाका!

दिल्ली प्रीमियर लीग के पहले मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

किन टीमों के बीच खेला जाएगा दिल्ली प्रीमयर लीग का पहला मैच?

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच पुरानी दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स के बीच खेला जाएगा।

कब खेला जाएगा दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच ?

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच 17 अगस्त 2024 को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच ?

दिल्ली प्रीमियर लीग का पहला मैच अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे शुरू होगा पुरानी दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का पहला मैच ?

पुरानी दिल्ली-6 और साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स का पहला मैच शाम 8:30 बजे शुरू होगा।

कहां देख सकते हैं दिल्ली प्रीमियर लीग के मैच ?

दिल्ली प्रीमियर लीग के मैच स्पोर्ट्स 18 के चैनलों पर देखे जा सकते हैं।

कहां देख सकते हैं दिल्ली प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग? 

दिल्ली प्रीमियर लीग के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा पर देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें- DPL 2024 के लिए वेस्ट दिल्ली लायंस टीम ने किया जर्सी का अनावरण