Move to Jagran APP

3 खिलाड़ी रहे अनसोल्ड और फिर स्टीव स्मिथ को इस टीम ने 2 करोड़ 20 लाख रुपये में खरीदा

IPL 2021 के Auction में दिल्ली कैपिटल्स ने शुरुआत में एक बड़ा दांव खेला और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज स्टीव स्मिथ को अपने साथ जोड़ लिया। वैसे तो पहले बोली आरसीबी ने शुरू की थी लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने आगे बोली लगाकर अपने पाले में कर लिया।

By Vikash GaurEdited By: Published: Thu, 18 Feb 2021 03:31 PM (IST)Updated: Thu, 18 Feb 2021 03:31 PM (IST)
स्टीव स्मिथ को दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2021 Auction: चेन्नई में आयोजित हुए इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने सबसे पहला खिलाड़ी खरीदा। हालांकि, इससे पहले तीन खिलाड़ी अनसोल्ड रहे, लेकिन जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई टीम के दमदार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम आया तो उन पर बोली लगनी शुरू हो गई। हालांकि, उन पर ज्यादा लंबी बोली या ज्यादा देर तक बोली नहीं लगी, क्योंकि दूसरी ही बोली में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें खरीद लिया।

loksabha election banner

IPL 2020 के बाद राजस्थान रॉयल्स से रिलीज किए गए स्टीव स्मिथ की बेस प्राइस 2 करोड़ थी। इस बेस प्राइस में जब उनको ऑक्शन में जगह मिली तो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी ने बोली लगाई। इसके बाद दिल्ली कैपिटल्स बोली में शामिल हुई और दिल्ली की टीम की ओर से 2 करोड़ 20 लाख रुपये में बोली लगाई गई। इसके बाद आरसीबी ने आगे बोली नहीं लगाई और इस तरह दिल्ली की टीम ने स्टीव स्मिथ को अपने साथ जोड़ लिया।

हालांकि, स्टीव स्मिथ से पहले तीन खिलाड़ियों पर बोली लगी, जिनमें करुण नायर, एलेक्स हेल्स और जेसन रॉय का नाम शामिल था, लेकिन वे अनसोल्ड रहे। किसी भी टीम ने इन खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाई, लेकिन स्टीव स्मिथ पर दो टीमों ने बोली लगाई और उनको 2 करोड़ 20 लाख रुपये में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली फ्रेंचाइजी ने खरीद लिया। वे मिडिल ऑर्डर बैट्समैन हैं, जो टीम के मध्य क्रम को मजबूत करेंगे।

स्टीव स्मिथ का आइपीएल करियर

ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ने साल 2012 में आइपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद से वे 2020 तक कुल 95 मुकाबले खेल चुके हैं। इन मैचों में उन्होंने 35.35 की औसत से 2333 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।  212 चौके और 58 छक्के भी वे जड़ चुके हैं। स्टीव स्मिथ ने राजस्थान रॉयल्स और राइजिंग पुणे सुपर जाएंट के लिए आइपीएल में मुकाबले खेले हैं, लेकिन पहली बार वे दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते नजर आएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.