कांतारा स्टाइल में दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े केएल राहुल, IPL 2026 से पहले VIDEO तेजी से हुआ वायरल
केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की टीम के साथ कांतारा स्टाइल में जुड़े। उनके ट्रेनिंग कैंप का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल आईपीएल 2026 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) टीम से जुड़ गए हैं। दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में राहुल के पहुंचने का वीडियो पोस्ट किया। पिच पर पहुंचते ही केएल ने अपनी मशहूर 'कांतारा' फिल्म से प्रेरित सेलिब्रेशन किया, जो उन्होंने अपने गृह राज्य कर्नाटक में गत चैंपियन रायल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान किया था।
KL Rahul दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुड़े
आरसीबी द्वारा दिए गए 164 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 53 गेंदों में नाबाद 93 रन की आक्रामक पारी खेलने के बाद आमतौर पर शांत और संयमित रहने वाले राहुल उस मैच में काफी आक्रामक नजर आए थे। उन्होंने अपनी छाती ठोकी और अपनी जर्सी की ओर इशारा किया, मानो कह रहे हों कि यह (एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम) उनका इलाका है।
उन्होंने बल्ले को पिच पर गोल घुमाया और जोर से जमीन पर टैप किया। बाद में उन्होंने बताया कि यह सेलिब्रेशन 2022 की कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' से प्रेरित था। उस जीत के बाद राहुल के शब्दों का जिक्र करते हुए डीसी ने पोस्ट किया कि ये तेरा ग्राउंड है राहुल। वेलकम बैक होम।
Evenings in Delhi with KL 😍🔥 pic.twitter.com/CkJ1y9gfPF
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) March 25, 2026
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स का पहला मैच कब ?
दिल्ली कैपिटल्स अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में करेगी। ये मुकाबला काफी दिलचस्प रहने वाला है, क्योंकि राहुल अपनी पुरानी टीम (LSG) के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे।
यह भी पढ़ें- 'मैं माफी चाहता हूं', इंग्लैंड के स्टार ओपनर ने IPL 2026 से नाम लिया वापस; बैन का मंडराया खतरा
