विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SMAT के लिए दिल्‍ली स्‍क्‍वाड का एलान, नीतिश राणा को नहीं मिली जगह; आयुष बडोनी को बनाया कप्‍तान

Published: Fri, 06 Nov 2026 10:19 PM (IST)

दिल्‍ली ने सैयद मुश्‍ताक अली टी20 ट्रॉफी के लिए 16 सदस्‍यीय टीम की घोषणा की। पूर्व कप्‍तान नीतिश राणा को ...और पढ़ें

नीतिश राणा (Pic Credit- Instagram Nitish Rana)

नीतिश राणा (Pic Credit- Instagram Nitish Rana)

HighLights

  1. दिल्‍ली ने 16 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड का एलान किया

  2. नीतिश राणा को दिल्‍ली टीम में नहीं मिली जगह

  3. आयुष बडोनी करेंगे दिल्‍ली टीम की कप्‍तानी

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्ली। सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी के लिए शुक्रवार को घोषित दिल्ली की 16 सदस्यीय टीम में पूर्व कप्तान नीतिश राणा को जगह नहीं मिली है। इस घरेलू टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी।

नीतिश 2024 में आईपीएल खिताब जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स टीम का हिस्सा थे। उन्होंने पिछले सत्र में इस टी-20 राष्ट्रीय टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी की थी, लेकिन टीम ग्रुप चरण से आगे बढ़ने में नाकाम रही थी।

कई इंटरनेशनल स्‍टार शामिल

आयुष बडोनी की अगुआई वाली दिल्ली टीम में भारतीय तेज गेंदबाज मयंक यादव को शामिल किया गया है। मयंक ने हाल ही में न्यूजीलैंड के विरुद्ध पांच मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के दो मुकाबलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने इस दौरान चौथे मैच में 48 रन देकर तीन विकेट हासिल किए थे।

मयंक के अलावा तेज गेंदबाज हर्षित राणा और अनुभवी इशांत शर्मा भी दिल्ली की टीम में शामिल हैं। दिल्ली को एलीट ग्रुप बी में बिहार, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, रेलवे, सौराष्ट्र और तमिलनाडु के साथ रखा गया है। ग्रुप बी के सभी मुकाबले इंदौर में खेले जाएंगे। दिल्ली अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के विरुद्ध करेगी।

दिल्ली की टीम

आयुष बडोनी (कप्तान), प्रियांश आर्य, सार्थक रंजन, यश ढुल, आयुष दोसजा, तेजस्वी (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मयंक रावत, केशव डबास, सुयश शर्मा, दिग्वेश, इशांत शर्मा, हर्षित राणा, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह।

यह भी पढ़ें- DPL 2026: मां के निधन से पूरी तरह टूटे नितीश राणा, अर्धशतक ठोकने के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोए

यह भी पढ़ें- CSK vs DC मैच में अंपायर से क्यों भिड़े राणा-नायर और कोच बदानी? ट्रिस्टन स्टब्स के आउट होते ही मचा बवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।