नशे में गाड़ी चलाने के मामले में David Warner पर जुर्माना, BBL की कप्तानी पर छाए संकट के बादल
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने के लिए जुर्माना लगाया गया है। वॉर्नर ...और पढ़ें

डेविड वॉर्नर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एएनआई, सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर पर शराब पीकर कार चलाने के मामले में करीब 1.02 लाख रुपये (1500 ऑस्ट्रेलियन डॉलर) का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें 12 महीने तक अपनी कार में अल्कोहल इंटरलाक डिवाइस का इस्तेमाल करने का भी आदेश दिया गया है।
स्काई स्पोर्ट्स की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को सिडनी की एक अदालत ने वॉर्नर को ड्रिंक ड्राइविंग का दोषी पाया। 39 साल के वॉर्नर ने पिछले महीने अपना अपराध स्वीकार कर लिया था। उन्हें ईस्टर संडे के दिन सिडनी के बाहरी इलाके में सामान्य ब्रेथ टेस्ट के बाद गिरफ्तार किया गया था।
वह एक दोस्त के अपार्टमेंट से कार चलाकर लौट रहे थे और उस समय उनके खून में अल्कोहल की मात्रा 0.104 पाई गई थी। यह मात्रा ऑस्ट्रेलिया की इस मामले में कानूनी सीमा से दोगुने से भी ज्यादा थी।
कप्तानी पर खतरा
इस घटना के बाद डेविड वॉर्नर की कप्तानी पर खतरा मंडराने लगा है। उन्हें आगामी बिग बैश लीग में सिडनी थंडर की कप्तानी करना है। सिडनी सिक्सर्स और शेफील्ड शील्ड की टीम एनएसडब्ल्यू ब्ल्यूस के साथ सिडनी थंडर राज्य सरकार अभियान का हिस्सा है, जिसका लक्ष्य ड्रिंक-ड्राइविंग को बढ़ने नहीं देना है।
वकील ने क्या कहा
वॉर्नर के वकील अवैस अहमद ने तर्क दिया कि उनके क्लाइंट को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए, क्योंकि इस घटना के पहले ही बड़े नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें मीडिया में इसकी व्यापक कवरेज भी शामिल है।
अहमद ने वेवरली लोकल कोर्ट को बताया कि वॉर्नर के मामले की खबर ESPN और अल जजीरा जैसे इंटरनेशनल आउटलेट्स ने भी दिखाई थी। उन्होंने वॉर्नर के कमर्शियल मौकों पर पड़ने वाले संभावित असर की ओर भी इशारा किया, खासकर भारत और बांग्लादेश जैसे देशों में, जहां वे T20 फ्रेंचाइजी लीग में मौके तलाश सकते हैं।
