विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पोवार के आरोप पर मिताली का जवाब, बोली ये मेरी जिंदगी का सबसे काला दिन

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Thu, 29 Nov 2018 12:52 PM (IST)Updated: Fri, 30 Nov 2018 10:40 AM (IST)

मिताली राज ने ट्विटर पर दुख जताते हुए कहा कि, मेरे ऊपर किए गए आरोप से मैं बहुत ज्यादा दुखी और आहत हूं।

पोवार के आरोप पर मिताली का जवाब, बोली ये मेरी जिंदगी का सबसे काला दिन
पोवार के आरोप पर मिताली का जवाब, बोली ये मेरी जिंदगी का सबसे काला दिन

नई दिल्ली, जेएनएन। भारतीय महिला वनडे टीम की कप्तान मिताली राज और कोच रमेश पोवार के बीच विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। पोवार ने मिताली पर आरोप लगाया कि वह उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी और टीम हित के बारे में नहीं सोच रही थी। अब मिताली ने भी उनके इस आरोप के बाद ट्वीट कर अपना दुख जाहिर किया और कहा कि यह उनके जीवन का सबसे काला दिन है।

मिताली राज ने ट्विटर पर दुख जताते हुए कहा कि, मेरे ऊपर किए गए आरोप से मैं बहुत ज्यादा दुखी और आहत हूं। खेल के प्रति मेरी कमिटमेंट और देश के लिए 20 साल तक खेलना, कठिन परिश्रम, पसीना सब कुछ बेकार हो गया। आज मेरी देश भक्ति पर शक किया गया, मेरी क्षमता पर सवाल उठाए गए कीचड़ उछाले गए। यह मेरे जीवन का काला दिन है। ईश्वर मुझे शक्ति दे।

अब मिताली के इस ट्वीट के बाद विवाद का और बढ़ना तय ही लग रहा है हालांकि बीसीसीआइ की चुप्पी भी थोड़ी आश्चर्यजनक है। इससे पहले रमेश पोवार ने मिताली के आरोप के बाद कहा था कि मिताली के साथ उनके पेशेवर रिश्ते तनावपूर्ण हैं क्योंकि उन्हें हमेशा लगा कि वह अलग-थलग रहने वाली खिलाड़ी है और उन्हें संभालना मुश्किल है।

पोवार ने कहा कि भारतीय वनडे टीम की कप्तान मिताली ने धमकी दी थी कि अगर उन्हें ओपनिंग में नहीं उतारा गया तो वह टी-20 विश्व कप से हट जाएंगी और संन्यास ले लेंगी। मिताली को दबाव डालना और ब्लैकमेल करना बंद कर देना चाहिए।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।