विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Virat Kohli को शादी के लिए प्रपोज करने वाली Danielle Wyatt ने की सगाई, अपनी गर्लफ्रेंड को बनाया लाइफ पार्टनर

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Fri, 03 Mar 2023 10:24 AM (IST)

Danielle Wyatt Engagement Georgie Hodge। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी डेनियल वायट ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड ...और पढ़ें

Danielle Wyatt Engagement Georgie Hodge Romantic Pics (Photo-twitter)
Danielle Wyatt Engagement Georgie Hodge Romantic Pics (Photo-twitter)

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Danielle Wyatt Engagement Georgie Hodge। इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ी डेनियल वायट ने हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड जॉर्जी हॉज से सगाई रचा ली है। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। डेनियाल काफी लंबे समय से जॉर्जी को डेट कर रही थी।

डेनियाल की इंगेजमेंट तस्वीरें देख सोशल मीडिया पर फैंस काफी हैरान है। बता दें कि डेनियाल वहीं महिला खिलाड़ी है, जिन्होंने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर शादी का प्रपोजल दिया था। 

Virat Kohli को प्रपोज करने वाली Danielle Wyatt ने अपनी गर्लफेंड से की सगाई

दरअसल, इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम की धाकड़ खिलाड़ी डेनियल वायट ने टी-20 वर्ल्ड समाप्त होने के साथ ही अपनी गर्लफ्रेंड को रिंग पहनाकर सगाई रचा दी। 2 मार्च की शाम को उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने और जॉर्जी हॉज ने इंगेजमेंट कर ली है।

डेनियल वायट और जॉर्जी हॉज लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बता दें कि डेनियल की गर्लफ्रेंड जॉर्जी  सीएए बेस की फुटबॉल महिला टीम की प्रमुख हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक साथ अपनी तस्वीरें शेयर करते नजर आते है। 

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरे में डेनियल और जॉर्जी एक दूसरे को किस कर रहे है और डेनियल ने अपनी रिंग भी सभी फैंस को दिखाई। इस दौरान उन्होंने कैप्शन लिखा, ''माइन फॉरएवर यानी कि हमेशा और हमेशा के लिए मेरी।''

View this post on Instagram

A post shared by Danielle Wyatt (@danniwyatt28)

बता दें कि डेनियल वहीं महिला खिलाड़ी है जिन्होंने साल 2014 में विराट कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। उन्होंने उस दौरान एक पोस्ट शेयर कर लिखा था, ''विराट मैरी मी'', जिसने पूरे क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। इसके अलावा वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की काफी अच्छी दोस्ट है।

ऐसा रहा है डेनियल वायट का क्रिकेट करियर

अगर बात करें वायट के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने अब तक इंग्लैंड महिला टीम के लिए 102 वनडे और 143 टी20 मुकाबले में खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से वनडे में 1776 रन जबकि टी20 में 2369 रन देखने को मिले हैं। वही गेंदबाजी में भी वायट के नाम वनडे में 27 जबकि टी20 46 विकेट दर्ज हैं।