विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 14 Feb 2019 03:07 PM (IST)

डेल स्टेन ने कपिल की बराबरी करते हुए टेस्ट क्रिकेट में अपने 434 विकेट लिए।

दक्षिण अफ्रीकी तेज गेदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की
दक्षिण अफ्रीकी तेज गेदबाज डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट में कपिल देव के रिकॉर्ड की बराबरी की

डरबन, रायटर। विश्व फर्नाडो के चार विकेट की मदद से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 235 रन पर आउट करके पहले टेस्ट मैच का पहला दिन अपने नाम किया। श्रीलंका ने इसके जवाब में पहले दिन का खेल समाप्त होने तक एक विकेट पर 49 रन बनाए। यह विकेट दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन ने लिया और उन्होंने इसी के साथ कपिल देव के 434 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड की बराबरी की।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज फर्नाडो ने दक्षिण अफ्रीका के दोनों सलामी बल्लेबाजों को सस्ते में समेटा। पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने वाले दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक समय तीन विकेट पर 17 रन था। इसके बाद भी उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक की 80 रन की पारी की बदौलत सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया। अपना चौथा टेस्ट मैच खेल रहे 27 वर्षीय फर्नाडो ने 62 रन देकर चार विकेट लिए जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से डिकॉक के अलावा तेंबा बावुमा ने 47, कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 35 और केशव महाराज ने 29 रन का योगदान दिया।

डेल स्टेन ने श्रीलंका को शुरू में ही झटका दिया। उन्होंने लाहिरू तिरिमाने (0) का विकेट लेकर कपिल देव के 434 टेस्ट विकेटों की बराबरी की। इसके बाद हालांकि करुणारत्ने और ओसादो फर्नाडो ने टीम को आगे कोई झटका नहीं लगने दिया। श्रीलंका अभी दक्षिण अफ्रीका से 186 रन पीछे है।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।