विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महज 10 रन पर ऑल आउट हो गई ये टीम, 10 बल्लेबाज नहीं खोल पाए अपना खाता

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 06 Feb 2019 07:46 PM (IST)Updated: Thu, 07 Feb 2019 10:33 AM (IST)

ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप के दौरान एक महिला टीम सिर्फ 10 रन पर आउट हो गई।

महज 10 रन पर ऑल आउट हो गई ये टीम, 10 बल्लेबाज नहीं खोल पाए अपना खाता
महज 10 रन पर ऑल आउट हो गई ये टीम, 10 बल्लेबाज नहीं खोल पाए अपना खाता

सिडनी, एएफपी। क्रिकेट ऐसा खेल है जिसमें कब क्या हो जाए इसका अंदाजा लगा पाना मुश्किल है। एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर बड़ा ही अजीब सा वाकया हुआ। यह सुनने में थोड़ा रोचक है कि किसी क्रिकेट मैच में कोई टीम मात्र 10 रन पर ढेर हो गई हो और उसमें भी सर्वाधिक रन किसी बल्लेबाज ने नहीं, बल्कि अतिरिक्त द्वारा बने हों।

ऑस्ट्रेलिया में राष्ट्रीय घरेलू क्रिकेट चैंपियनशिप के दौरान एक महिला टीम सिर्फ 10 रन पर आउट हो गई और सर्वाधिक स्कोर अतिरिक्त रनों का था। दक्षिण ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम एलिस स्पि्रंग्स में चल रही टी-20 चैंपियनशिप के दौरान न्यू साउथवेल्स के खिलाफ 10 रन ही बना सकी और छह रन वाइड के जरिये टीम को मिले।

इस मैच में एलिस की सलामी बल्लेबाज फेबी मेंसेल ने चार रन बनाए, जबकि 10 बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सकीं। रोक्सेने वान वीन ने दो ओवर में एक रन देकर चार विकेट चटकाए। नाओमी ने दो गेंद में दो विकेट चटकाए। यह पारी सिर्फ 62 गेंद तक चली। न्यू साउथवेल्स ने 15 गेंद में लक्ष्य हासिल कर मैच अपने नाम कर लिया।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।