विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8 साल बाद फिर खुलेगी बॉल टेम्परिंग की फाइल, लेकिन किसी को नहीं मिलेगी सजा; क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया रुख

Published: Sat, 28 Nov 2026 09:29 AM (IST)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने स्पष्ट किया है कि 2018 के सैंडपेपरगेट मामले की समीक्षा के लिए गठित फोरम से किसी खिलाड़ी या कोच को दंडित नहीं किया जाएगा। 

फिर खुलेगी सैंडपेपरगेट की फाइल

फिर खुलेगी सैंडपेपरगेट की फाइल 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एपी, ब्रिस्बेन। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने शुक्रवार को स्पष्ट किया कि 2018 के बहुचर्चित सैंडपेपरगेट की समीक्षा के लिए गठित किए गए फोरम से किसी खिलाड़ी या कोच को किसी तरह से दंडित नहीं किया जाएगा।

इस महीने की शुरुआत में पूर्व बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की आत्मकथा के प्रकाशन के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। ख्वाजा ने आत्मकथा में बताया था कि पूरी टीम को गेंद से छेड़छाड़ करने की साजिश का पता था, जबकि केवल तीन खिलाड़ियों स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरन बैनक्राफ्ट को बलि का बकरा बनाया गया। वहीं मौजूदा कप्तान पैट कमिंस ने ख्वाजा के इस आरोप को ‘पूरी तरह बकवास’ करार देते हुए खारिज कर दिया।

सीए ने बात रखने के लिए खोला स्वतंत्र मंच

सीए ने शुक्रवार को कहा कि 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करने वाले खिलाड़ियों, कोच और सहयोगी स्टाफ के सदस्यों के लिए अपनी बात रखने के लिए स्वतंत्र मंच खोल दिया गया है और यह छह सप्ताह तक जारी रहेगा। यह फोरम कोई अनुशासनात्मक प्रक्रिया या न्यायिक सुनवाई नहीं है। यह किसी भी व्यक्ति के बारे में कोई प्रतिकूल निष्कर्ष नहीं निकालेगा ना ही किसी व्यक्ति की जिम्मेदारी तय करेगा, ना ही पहले से लगाए गए प्रतिबंधों पर पुनर्विचार करेगा और ना ही किसी तरह के दंड की सिफारिश करेगा।

इस वकील को मिली जिम्मेदारी

सीनियर वकील फियोना मैकलोयड को इस फोरम का प्रमुख नियुक्त किया गया है। वह प्राप्त जानकारी और बयानों के आधार पर रिपोर्ट और सिफारिशें देंगी। सीए को इसका जवाब देने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।