विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प के दावे को खारिज किया

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Thu, 13 Dec 2018 09:17 PM (IST)

सिप्थॉर्प ने कहा था कि सीए ने उनसे ऐसी पिच बनाने के लिए कहा है कि जिस पर विराट एंड कंपनी को मुश्किल पैदा हो।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प के दावे को खारिज किया
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प के दावे को खारिज किया

पर्थ। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने पर्थ क्यूरेटर ब्रेट सिप्थॉर्प के दावे को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बोर्ड ने दूसरे टेस्ट के लिए उनसे तेज और उछाल भरी पिच बनाने के लिए कहा है। सिप्थॉर्प ने कहा था कि सीए ने उनसे ऐसी पिच बनाने के लिए कहा है कि जिस पर विराट एंड कंपनी को मुश्किल पैदा हो।

उन्होंने कहा था कि वे इस जगह को उड़ते देखना चाहते हैं। यह मेरे लिए क्रिसमस से पहले एक तोहफा होगा कि विरोधी टीम की आंखों में डर पैदा किया जाए। सीए के प्रवक्ता ने कहा है कि हम सभी मैदानों पर अच्छी पिच बनाने की तैयारी कर रहे हैं जिससे टेस्ट मैचों में गेंद और बल्ले के बीच अच्छी प्रतिस्पर्धा देखने को मिले। उ

न्होंने कहा कि हमारे देश के मैदानों की पिच अलग-अलग विशेषताओं से भरी हुई हैं, जो विश्व क्रिकेट में सबसे अलग हैं। हमें इसका जश्न मनाना चाहिए और अपने क्यूरेटरों को आजादी देनी चाहिए कि वह खुद को सामने रख सकें। आपको बता दें कि पहली बार पर्थ में इस मैदान पर भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा। फिलहाल चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत कंगारू टीम से 2-1 से आगे है। दूसरा टेस्ट मैच दोनों टीमों के बीच शुक्रवार से खेला जाएगा। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।