विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 24, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोइन अली के आरोप की जांच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कर दी बंद

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 24 Sep 2018 05:48 PM (IST)

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मोइन के आरोप की जांच की लेकिन कोई नया सबूत ना मिलने की वजह से इस जांच को बंद कर दिया गया।

मोइन अली के आरोप की जांच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कर दी बंद
मोइन अली के आरोप की जांच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कर दी बंद

नई दिल्ली, जेएनएन। इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर मोइन अली ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के एक खिलाड़ी पर उन्हें ओसामा कहकर पुकारने का आरोप लगाया था। इसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने मामले में खुद पहल करते हुए इसकी जांच इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड के साथ शुरू कर दी थी। अब सीए ने इस जांच को बंद कर दिया है। मोइन अली ने कहा था कि वर्ष 2015 एशेज के दौरान कार्डिफ में खेले गए पहले ही टेस्ट मैच में उन्हें एक कंगारू खिलाड़ी ने ओसामा कहकर संबोधित किया था। सीए ने इसकी जांच की और उनकी तरफ से कहा गया कि इस मामले में उन्हें कोई ताजा सबूत नहीं मिला है और वो इस जांच को बंद कर रहे हैं। उस वक्त मोइन ने ये मामला उठाया था लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी की तरफ से कहा गया था कि उन्होंने उसे पार्ट-टाइमर कहकर पुकारा था। 

उस वक्त इंग्लैंड के कोच ट्रेवर बेलिस ने ये मामला ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कोच डेरेन लेहमैन के साथ उठाया था और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा था कि वो फिर इस मामले की जांच करेंगे। मोइन ने इस घटना का जिक्र अपनी आत्मकथा में किया है। अब सीए ने घोषणा की है कि इस मामले में उन्हें कोई ठोस सबूत इस वक्त नहीं मिला है और वो अपनी जांच को खत्म कर रहे हैं। 

सीए के प्रवक्ता ने कहा कि हमने ईसीबी और अपने टीम मैनेजमेंट के साथ मोइन के बयान के आधार पर घटना की जांच की थी। अब एक बार फिर से मोइन ने इस घटना की जांच में कोई ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है और इससे संबंधित कोई भी नया सबूत हमें नहीं मिला है इसकी वजह से हम इस जांच को यहीं पर बंद कर रहे हैं। सीए की तरफ से कहा गया था कि हम ऐसी घटना की कड़ी निंदा करते हैं और इस तरह का बर्ताव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही ऐसे लोगों का हमारे खेल या फिर हमारे समाज में कोई जगह नहीं है। अगर इस तरह का कोई भी आरोप हम पर लगेगा तो हमें इस पर कड़ी कार्रवाई करेंगे। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।