Move to Jagran APP

IPL 2018: नॉथन कुल्टर के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड का ये ऑलराउंडर बनेगा RCB का हिस्सा

चोटिल कुल्टर की जगह अब न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Sat, 24 Mar 2018 04:37 PM (IST)Updated: Sat, 24 Mar 2018 05:07 PM (IST)
IPL 2018: नॉथन कुल्टर के चोटिल होने के बाद न्यूजीलैंड का ये ऑलराउंडर बनेगा RCB का हिस्सा

नई दिल्ली, जेएनएन। आरसीबी ने न्यूजीलैंड के विस्फोटक ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को आईपीएल के 11वें सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया गया है। एंडरसन को यह मौका नाथन कुल्टर की जगह मिला है। आइपीएल के ग्यारहवें सीजन में कुल्टर चोटिल होने की वजह से आरसीबी की टीम से बाहर हो गये हैं।

loksabha election banner

चोटिल कुल्टर की जगह अब न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को आरसीबी की टीम में शामिल किया गया है। कुल्टर के अचानक घायल होने के बाद आइपीएल की टेक्निकल कमेटी ने कोरी एंडरसन को कुल्टर की जगह शामिल करने की अनुमति दे दी है।

IPL के इस सीजन से बाहर रहेंगे कुल्टर

आरसीबी ने एक बयान जारी कर कहा है कि ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज अभी अपनी चोट से उबर नहीं पाये हैं इसलिये उन्हें डाक्टरों ने आराम करने की सलाह दी है, जिसके चलते अब वो आइपीएल के इस सीजन का हिस्सा नहीं बन पायेंगें। आपको बता दें कि नाथन कुल्टर बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं। उनके न होने से आरसीबी को इस सीजन में उनकी कमी खलेगी। आरसीबी के चीफ कोच डेनियल विटोरी ने बताया कि कुल्टर की जगह न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर कोरी एंडरसन को टीम में शामिल किया गया है। वो अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिये जाने जाते हैं।

बेस प्राइज 2 करोड़ में RCB ने किया शामिल

आइपीएल के नियमों के मुताबिक आरसीबी की टीम किसी भी घायल खिलाड़ी के स्थान पर उन्हीं खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है जो प्लेयर पूल में शामिल रहे हों। इसी वजह रही कोरी एंडरसन को कुल्टर की जगह टीम में शामिल किया गया। आरसीबी ने एंडरसन को उनके बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए में टीम ने शामिल किया है। इसके पहले एंडरसन दिल्ली डेयरडेविल्स और मुंबई इंडियंस के लिये खेल चुके थे। लेकिन इस बार जनवरी में हुई नीलामी के दौरान एंडरसन को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा था।

ऐसा रहा है एंडरसन का पिछला IPL सीजन

कोरी एंडरसन ने पिछले आइपीएल सीजन में मुंबई इंडियंस के लिये खेला था जिसके दौरान उनका प्रदर्शन कुछ ऐसा रहा।

बल्लेबाजी

मैच          नाबाद         रन          उच्चतम स्कोर         औसत         शतक       अर्धशतक

11              4            142               41*                  20.28            0              0   

गेंदबाजी  

मैच        गेंद           रन       विकेट        बेस्ट बॉलिंग         औसत         4 विकेट      5 विकेट   

11         113         186         3              1/23                62.00             0               0  

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.