विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ASIA CUP: कितनी गंभीर है केदार जाधव की चोट, BCCI ने दी जानकारी

By Lakshya SharmaEdited By:
Published: Sat, 29 Sep 2018 03:39 PM (IST)Updated: Sun, 30 Sep 2018 08:28 AM (IST)

जाधव ने चोट से उबरने के बाद एशिया कप में ही टीम इंडिया में वापसी की है

ASIA CUP: कितनी गंभीर है केदार जाधव की चोट, BCCI ने दी जानकारी
ASIA CUP: कितनी गंभीर है केदार जाधव की चोट, BCCI ने दी जानकारी

 नई दिल्ली, जेएनएन। एशिया कप 2018 में केदार जाधव ने ना केवल बल्ले से अहम भूमिका निभाई बल्कि गेंदबाजी में भी टीम इंडिया की जीत में अहम योगदान दिया। फाइनल मुकाबले में भी केदार ने पहले गेंद से बांग्लादेश के दो महत्वपूर्ण विकेट लिए और उसके बाद चोटिल होने के बावजूद एक धैर्यपूर्ण पारी खेलते टीम इंडिया को एक रोमांचक जीत दिलाई।

अब केदार ने टीम इंडिया को तो जैसे तैसे जीत दिला दी लेकिन उनके लिए एक परेशानी खड़ी हो गई है। केदार जाधव को फिर मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, इसी वजह से वह फाइनल मुकाबले में अपने पैर पर खड़ा भी नहीं हो पा रहे थे। मैच के दौरान उनका दर्द इतना बढ़ गया था कि उन्हें मैदान छोड़कर इलाज के लिए पवेलियन लौटना पड़ा।

वो बात अलग है कि जडेजा के आउट होने के बाद वह फिर से मैदान में वापस आए और उन्होंने टीम इंडिया को जीत दिलाई। लेकिन अब सभी फैंस और टीम मैनेजमेंट केदार की चोट से थोड़े परेशान हो गए है क्योंकि इसी चोट की वजह से वह क्रिकेट से 3 महिनें तक दूर रहे थे और वह आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से भी बाहर हो गए थे। हालांकि अच्छी बात ये हैं कि पिछली बार उनके बाएं पैर में परेशानी हुई थी और इस बार दाएं पैर में, क्योंकि पुरानी चोट अगर फिर से उबर जाए तो ज्यादा परेशानी होती है।

बीसीसीआइ ने जाधव की चोट पर जानकारी देते हुए कहा कि अभी उनका स्कैन करवाया गया है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही उन पर कोई फैसला लिया जाएगा। अब सभी फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि उनकी चोट ज्यादा गंभीर ना हो क्योंकि अब वह ना केवल बल्ले से बल्कि गेंद से भी टीम इंडिया को मैच जिता रहे हैं।

जाधव ने चोट से उबरने के बाद एशिया कप में ही टीम इंडिया में वापसी की है। लेकिन बल्लेबाजी के दौरान जब वह मिडऑफ की तरफ शॉट मार कर तेजी से सिंगल चुराना चाह रहे थे। तो उनके पैर में परेशानी हुई। इसके बाद मैदान पर ही फिजियो के इलाज के बाद उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी, लेकिन परेशानी अधिक बढ़ने के कारण उन्हें थोड़ी देर के बाद मैदान छोड़ कर जाना पड़ा।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।