विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गलत साबित हुआ क्रिस गेल पर लगा ये संगीन आरोप, जीत लिया मानहानि का मुकदमा

By Pradeep SehgalEdited By:
Published: Mon, 03 Dec 2018 01:22 PM (IST)Updated: Mon, 03 Dec 2018 01:35 PM (IST)

गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिए यह सब किया है।

गलत साबित हुआ क्रिस गेल पर लगा ये संगीन आरोप, जीत लिया मानहानि का मुकदमा
गलत साबित हुआ क्रिस गेल पर लगा ये संगीन आरोप, जीत लिया मानहानि का मुकदमा

सिडनी, एएफपी। वेस्टइंडीज के स्टार क्रिकेटर क्रिस गेल ने ऑस्ट्रेलिया के एक मीडिया ग्रुप के खिलाफ तीन लाख ऑस्ट्रेलियाई डालर का मानहानि का मुकदमा जीत लिया है। इस मुकदमे में दावा किया था कि गेल ने एक मालिश करने वाली को अपने गुप्तांग दिखाए थे।

फेयरफैक्स मीडिया ने 2016 में सिलसिलेवार लेखों में गेल पर आरोप लगाया था। फेयरफैक्स मीडिया सिडनी मार्निंग हेराल्ड और द ऐज का प्रकाशन करता है। उन्होंने आरोप लगाया था कि सिडनी में 2015 में ड्रेसिंग रूम में गेल ने उस महिला के साथ ऐसा बर्ताव किया था।

गेल ने उन आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि पत्रकारों ने उन्हें बर्बाद करने के लिए यह सब किया है। न्यू साउथ वेल्स सुप्रीम कोर्ट की जस्टिस लूसी मैकुलम ने कंपनी को भुगतान का निर्देश देते हुए कहा कि इन आरोपों से गेल की साख को काफी ठेस पहुंची है। फेयरफैक्स ने कहा कि वह फैसले के खिलाफ तुरंत अपील की सोच रहे हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

अन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।