विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

धौनी ने बच्चे से कहा- मेरी गोद में आओगे पर क्या किया उस बच्चे ने, देखें वीडियो

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Wed, 20 Feb 2019 07:58 PM (IST)Updated: Thu, 21 Feb 2019 07:08 AM (IST)

धौनी इन दिनों ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली क्रिकेट सीरीज की तैयारियों में लगे हैं।

धौनी ने बच्चे से कहा- मेरी गोद में आओगे पर क्या किया उस बच्चे ने, देखें वीडियो
धौनी ने बच्चे से कहा- मेरी गोद में आओगे पर क्या किया उस बच्चे ने, देखें वीडियो

 नई दिल्ली, जेएनएन। महेंद्र सिंह धौनी के दुनिया में करोड़ों फैंस हैं जो उनसे मिलने, उनके साथ फोटो खिंचवाने या फिर उनसे बात करने को बेताब रहते हैं। धौनी कहीं भी जाते हैं उनके फैंस उनकी एक झलक पाने को बैचेन हो जाते हैं ऐसे में जब माही ने खुद एक बच्चे को अपनी गोद में आने को कहा तब उस बच्चे ने उन्हें मना कर दिया।

दरअसल मुंबई में एक फुटबॉल इवेंट के बाद वहां से जाते हुए धौनी अपने कुछ फैंस से मुलाकात कर रहे थे तभी एक बच्चा उनके करीब आ गया। धौनी का मन किया कि वो उसे अपनी गोद में उठा लें। उन्होंने अपना हाथ आगे बढ़ाते हुए कहा कि आओगे, लेकिन बच्चे ने धौनी की इस मांग को ठुकरा दिया और अपने परिजनों के पास जाना सही समझा। धौनी ने भी बच्चे की मन की बात को समझ लिया और वहां से चल पड़े। हालांकि उस छोटे से बच्चे को धौनी की शख्सियत का अंदाजा नहीं था लेकिन सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हो गया है और लोग उसे खूब पसंद कर रहे हैं। 

 

 

 

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Lil kid says no to #msdhoni 😊 as is not in the mood.

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on

आपको बता दें हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे पर बेहद सफल होकर लौटे धौनी अब अपनी धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी 20 और वनडे सीरीज की तैयारियों में लगे हैं। इस सीरीज के बाद धौनी आइपीएल में हिस्सा लेंगे और फिर वो विश्व कप खेलने इंग्लैंड दौरे के लिए रवाना हो जाएंगे। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।