Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    US Masters T10 Season 2: शिकागो प्लेयर्स ने जारी किया अपना लोगो, 6 फ्रेंचाइजी के बीच होगी भिड़ंत

    Updated: Mon, 26 Aug 2024 06:58 PM (IST)

    यूएस मास्टर्स टी10 के दूसरे सीजन की शुरुआत से पहले शिकागो प्लेयर्स टीम ने सोमवार को फ्रेंचाइजी के नए लोगो का अनावरण किया। अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित यूएस मास्टर्स टी10 के सीजन 2 में शिकागो प्लेयर्स ने पहली बार पदार्पण किया है। इस नए लोगो में बनी ढाल टीम की गतिशीलता ताकत और लचीलेपन का प्रतीक है। इसमें बने तीन सितारे टीम की उत्कृष्ट खोज का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    Hero Image
    दूसरे सीजन की के लिए शिकागो प्लेयर्स का नया लोगो।

     टेक्सास [यूएसए], 26 अगस्त: यूएस मास्टर्स टी10 के दूसरे सीजन की शुरुआत से पहले शिकागो प्लेयर्स टीम ने सोमवार को फ्रेंचाइजी के नए लोगो का अनावरण किया। अमेरिका के ह्यूस्टन में आयोजित यूएस मास्टर्स टी10 के सीजन 2 में शिकागो प्लेयर्स ने पहली बार पदार्पण किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस नए लोगो में बनी ढाल टीम की गतिशीलता, ताकत और लचीलेपन का प्रतीक है। इसमें बने तीन सितारे टीम की उत्कृष्ट खोज का प्रतिनिधित्व करते हैं। डिजाइन में फ्रेंचाइजी का नाम 'द शिकागो प्लेयर्स' शील्ड पर प्रमुखता से प्रदर्शित होता है, जो दर्शाता है की टूर्नामेंट में वो एक कड़े प्रतिद्वंदी बनकर उतरेंगे।

    6 फ्रेंचाइजी के बीच होगी टक्‍कर 

    शिकागो प्लेयर्स उन 6 फ्रेंचाइजी में से एक है जो यूएस मास्टर्स टी10 के दूसरे सीजन में भाग लेगी। यह टूर्नामेंट 8 नवंबर से 17 नवंबर 2024 तक टेक्सस में खेला जाएगा। शिकागो प्लेयर्स का स्वामित्व दुनियाभर में खेल फ्रेंचाइजी में व्यापक भागीदारी निभाने वाले अमेरिकी व्यवसायी विशाल पटेल के पास है। विशाल पटेल के अनुसार, उनकी टीम अमेरिका में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट को बढ़ावा देने और शानदार प्रभाव डालने के लिए प्रतिबद्ध है।

    लोगो जीत के प्रति जुनून का प्रतीक 

    उन्होंने अपने एक बयान में कहा कि, "यूएस मास्टर्स टी10 के सफर के लिए शिकागो प्लेयर्स के नए लोगो का अनावरण करते हुए काफी खुशी महसूस हो रही है। हमारा लोगो जीत के प्रति जुनून और उत्कृष्ट खेल के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक है। एक टीम के रूप में हम संयुक्त राज्य अमेरिका में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट लाने और अपने पहले सीजन में महत्वपूर्ण प्रभाव डालने के लिए समर्पित हैं।"

    यूएस मास्टर्स टी10 का पहला सीजन 2023 में आयोजित किया गया था। जिसमे टेक्सस चार्जर्स ने फाइनल में न्यूयॉर्क वॉरियर्स को हराकर खिताब अपने नाम किया था। पहला सीजन 18 अगस्त से 27 अगस्त, 2023 तक फ्लोरिडा में खेला गया था।

    ये भी पढ़ें: यूएस मास्टर्स टी10 सीजन-2 में शिकागो प्लेयर्स का होगा डेब्यू, अब छह फ्रेंचाइजी लेंगी हिस्सा