विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चेतेश्वर पुजारा ने कुछ ऐसे दिलाई राहुल द्रविड़ की याद, बने 'मैन ऑफ द मैच'

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Mon, 10 Dec 2018 05:12 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 10:38 AM (IST)

चेतेश्वर पुजारा को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

चेतेश्वर पुजारा ने कुछ ऐसे दिलाई राहुल द्रविड़ की याद, बने 'मैन ऑफ द मैच'
चेतेश्वर पुजारा ने कुछ ऐसे दिलाई राहुल द्रविड़ की याद, बने 'मैन ऑफ द मैच'

नई दिल्ली, जेएनएन। एडिलेड टेस्ट मैच भारतीय टीम के साथ-साथ चेतेश्वर पुजारा के लिए भी खास साबित हुआ। इस मैच में भारतीय टीम ने इतिहास रच दिया तो पुजारा को उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। भारतीय टीम की इस जीत में वैसे तो कई खिलाड़ियों का योगदान रहा लेकिन सबसे अहम रोल पुजारा का ही रहा। पुजारा ने मेजबान टीम के गेंदबाजों को जमकर छकाया और शतक भी लगाया। पुजारा द्वारा मैन ऑफ द मैच का खिताब जीतने के बाद बीसीसीआइ ने भी ट्वीट कर उन्हें बधाई दी। 

पहली पारी में पुजारा ने संघर्ष कर रहे भारतीय टीम को मुसीबत से निकाला और 246 गेंदों पर 123 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उनकी इस पारी ने भारतीय टीम को फ्रंट फुट पर ला दिया। इसके बाद दूसरी पारी में भी उन्होंने 204 गेंदों का सामना करते हुए 71 रन की शानदार पारी खेली। उनकी इस शानदार बल्लेबाजी के बाद उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस खिताब को जीतने के बाद उन्हें काफी लोगों ने बधाई दी लेकिन बीसीसीआइ का बधाई संदेश सबसे खास रहा। 

बीसीसीआइ ने बधाई के साथ-साथ वर्ष 2003 में एडिलेड में मिली यादगार जीत को फिर से याद किया। इस मैच में राहुल द्रविड़ मैन ऑफ द मैच बने थे और उन्होंने भारतीय टीम की जीत में वही भूमिका निभाई थी जो पुजारा ने इस बार निभाई। वर्ष 2003 में खेले गए उस मैच में द्रविड़ ने पहली पारी में 233 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी और दूसरे मैच में उन्होंने नाबाद 72 रन की पारी खेलकर भारतीय टीम को जीत दिलाई थी। इन दोनों जीत में सबसे कॉमन बात ये रही कि नंबर तीन के बल्लेबाज की वजह से ही टीम इंडिया को जीत मिली थी। इस जीत को याद करते हुए बीसीसीआइ ने ट्वीट किया। अपने ट्वीट में बीसीसीआइ ने लिखा कि इतिहास ने खुद को दोहराया। वर्ष 2003 एडिलेड टेस्ट में नंबर तीन द्रविड़ प्लेयर ऑफ द मैच बने और वर्ष 2018 में टीम के नंबर तीन बल्लेबाज पुजारा मैन ऑफ द मैच बने। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।