विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी 20 मैचों के स्थान में हुआ बदलाव, अब यहां खेले जाएंगे मुकाबले

By Sanjay SavernEdited By:
Published: Sun, 03 Feb 2019 09:29 AM (IST)

भारतीय टीम विशाखापत्तनम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी जहां वह 24 फरवरी को मेजबान टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला खेलेगी।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी 20 मैचों के स्थान में हुआ बदलाव, अब यहां खेले जाएंगे मुकाबले
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टी 20 मैचों के स्थान में हुआ बदलाव, अब यहां खेले जाएंगे मुकाबले

नई दिल्ली, जेएनएन। भारत दौरे पर सीमित ओवरों की सीरीज खेलने आने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम विशाखापत्तनम में अपने अभियान की शुरुआत करेगी जहां वह 24 फरवरी को मेजबान टीम के खिलाफ अपना पहला टी-20 मुकाबला खेलेगी। यह मुकाबला पहले बेंगलुरु में खेला जाना था जहां अब दूसरा टी-20 मुकाबला 27 फरवरी को होगा।दैनिक जागरण ने एक दिन पहले ही यह संभावना जताई थी कि बेंगलुरु और विशाखापत्तनम के मुकाबलों की तारीखों में अदला-बदली हो सकती है जिस पर शनिवार को मुहर लग गई।

कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष संजय देसाई ने 24 फरवरी को बेंगलुरु के एम. चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले पहले टी-20 मुकाबले की तिथि में सुरक्षा कारणों से बदलाव करने की गुजारिश की थी। प्रशासकों की समिति (सीओए) के सदस्यों विनोद राय और डायना इडुल्जी द्वारा मंजूरी मिलने के बाद इन दोनों मुकाबलों की तारीखों की अदला-बदली को हरी झंडी मिली। संजय देसाई ने आंध्र प्रदेश क्रिकेट संघ के महासचिव अरुण कुमार को ईमेल लिखकर 24 फरवरी को सीरीज का पहला टी-20 मैच आयोजित कराने का आग्रह किया था।

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, विशाखापत्तनम में 27 फरवरी को दूसरा टी-20 होना था। मैचों की अदला-बदली के पीछे 24 फरवरी को बेंगलुरु में होने वाले अंतरराष्ट्रीय एयरो इंडिया शो को वजह बताया गया। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद रहेंगे। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर ने मैच के लिए जरूरी सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई थी। केएससीए ने बीसीसीआइ के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी को मेल लिखकर तारीखों में बदलाव की मांग की थी जिसे उन्होंने सीओए के पास मंजूरी के लिए भेजा था। सीओए प्रमुख विनोद राय ने कहा कि यह एक वास्तविक कारण था कि केएससीए पूर्व प्रस्तावित तिथि (24 फरवरी) को मैच आयोजित नहीं कर सकता था। कार्यकारी सचिव ने मुझे विशाखापत्तनम टी-20 मुकाबले के साथ तारीखों की अदला-बदली का अनुरोध भेजा था और मैंने अपनी मंजूरी भेज दी है। दो टी-20 के अलावा भारत दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम पांच वनडे मैचों की सीरीज भी खेलेगी जिसकी शुरुआत दो मार्च को हैदराबाद वनडे से होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।