विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Team India की जर्सी पर नहीं छपेगा पाकिस्तान का नाम, Champions Trophy से पहले खड़ा हुआ नया बखेड़ा

Published: Tue, 21 Jan 2025 02:05 PM (IST)

Champions Trophy Team India Jersey चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन 19 फरवरी 2025 से होना है। इस टूर्नामेंट की मेजबानी ...और पढ़ें

पाकिस्तान का नाम Team India Jersey पर छपाने से बीसीसीआई ने किया मना
पाकिस्तान का नाम Team India Jersey पर छपाने से बीसीसीआई ने किया मना

HighLights

  1. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 19 फरवरी 2025 से होना है
  2. पाकिस्तान और दुबई में खेले जाएंगे चैंपियंस ट्रॉफी के मैच
  3. टीम इंडिया की जर्सी पर पाकिस्तान का नाम नहीं छपने से PCB नाराज

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Team India Jersey Controversy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन हाइब्रिड मॉडल के तहत पाकिस्तान के तीन शहर और दुबई में होना है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 19 फरवरी से हो रही है, जिसमें टीम इंडिया का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के साथ होना है।

इस टूर्नामेंट से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है। इस टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक पाकिस्तान का नाम इस बार भारतीय टीम की जर्सी (Team India's Jersey Champions Trophy) पर नहीं होगा। इसको लेकर पीसीबी काफी नाराज है।

पाकिस्तान का नाम Team India Jersey पर छपाने से बीसीसीआई ने किया मना

दरअसल, पाकिस्तान के पास चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी है, लेकिन सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया अपने सारे मुकाबले दुबई में खेलेगी। इस बीच न्यूज एजेंसी IANS की रिपोर्ट सामने आई है कि भारतीय टीम की जर्सी में पाकिस्तान का नाम नहीं छपने से पीसीबी नाराज है।

पीसीबी के एक अधिकारी ने बीसीसीआई पर क्रिकेट में राजनीति लाने का आरोप लगाया। इससे पहले, भारतीय बोर्ड ने कथित तौर पर कप्तान रोहित को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कप्तानों की बैठक के लिए पाकिस्तान भेजने से इनकार किया था।

यह भी पढ़ें: 'कुछ लोग मेरे बेटे को बढ़ते नहीं देखना चाहते हैं...', Sanju Samson के पिता ने विवादों के बीच लगाया गंभीर आरोप

पीसीबी अधिकारी ने नाम नहीं लेने की शर्त पर IANS को बताया कि बीसीसीआई क्रिकेट में राजनीति ला रहा है। उन्होंने पाकिस्तान जाने से इनकार किया। अपने कप्तान को ओपनिंग सेरेमनी के लिए पाकिस्तान नहीं भेजने पर मंजूरी दी। अब ऐसी खबरें हैं कि ये मेजबान देश (पाकिस्तान) का नाम अपनी जर्सी पर भी नहीं छपवाना चाहते। हमें यकीन है कि आईसीसी ऐसा नहीं होने देगा और हमारी पूरी मदद करेगा।

Champions Trophy 2025 में 8 टीमों के बीच खेले जाएंगे 15 मैच

बता दें कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में 8 टीमों के बीच कुल 15 मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए भारत और पाकिस्तान दोनों को एक ही ग्रुप में रखा गया है। भारत और पाकिस्‍तान ग्रुप ए में हैं। इस ग्रुप में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश टीम को भी जगह दी गई है। ग्रुप स्‍टेज में सभी टीमें अन्‍य 3 टीमों के खिलाफ मुकाबले खेलेगी।  

Champions Trophy 2025 के लिए चुनी गई भारतीय टीम

रोहित शर्मा (कप्‍तान), विराट कोहली, शुभमन गिल (उपकप्‍तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्‍वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा।